फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: पिकअप चालक ने पुलिस को दी फर्जी लूट की सूचना, दोस्तों के साथ मिलकर रची थी साजिश

Sat, 27 Jan 2024 10:11 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखपुर जिले में पिकअप चालक से लूट की घटना फर्जी निकली। पुलिस के मुताबिक, आरोपी चालक ने साजिश रची और दोस्तों को रुपये देने के बाद फर्जी सूचना दे दी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 
 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिलुआताल थाना क्षेत्र में पिकअप चालक से 2.70 लाख रुपये लूट की घटना फर्जी निकली। पुलिस की जांच में सामने आया कि लूट की सूचना देने वाले चालक रंजीत पासवान ने ही साजिश रची और दोस्तों को रुपये देने के बाद फर्जी सूचना दे दी। उसने 70 हजार रुपये का कर्ज और बड़े भाई के शादी के लिए लूट की साजिश रची थी। पुलिस ने रंजीत और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटी गई रकम दो लाख 70 हजार आठ सौ रुपये बरामद कर लिए।

विज्ञापन


आरोपियों पर पुलिस ने आपराधिक साजिश, लूट की फर्जी सूचना देने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपी रंजीत पासवान पिपराइच के महुअवा गांव का निवासी है। जबकि उसके दोस्त अफरोज अहमद व साजन गोरखनाथ इलाके के रहने वाले हैं। 

एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 25 जनवरी की रात में डायल 112 पर रंजीत पासवान ने लूट की सूचना दी। उसने पुलिस को बताया कि वह अपने पिकअप से खलीलाबाद के व्यापारियों से दो लाख 70 हजार 800 रुपये लेकर गोरखपुर आ रहा था। अभी वह उत्तरासोत डोमिनगढ़ बंधा मार्ग पर पहुंचा था कि पल्सर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने गाड़ी में रखे उक्त रुपया व रंजीत के मोबाइल फोन को लूट लिए।
विज्ञापन


सूचना पर थानाध्यक्ष चिलुआताल ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पता चला कि सूचना देने वाले रंजीत पासवान ने किसी से 70 हजार रुपये कर्ज लिया है। उसके बड़े भाई की शादी भी तय हो चुकी है, जिसके लिए रुपयों के इंतजाम के लिए काफी दबाव में है। इसी कारण से रंजीत पासवान ने अपने दोस्त अफरोज व साजन से मिलकर साजिश रची और उन्हें भी कुछ रुपये देने का प्रलोभन दिया। साजिश के तहत 25 जनवरी की रात में उसने दोस्त साजन व अफरोज को बुलाकर रुपये और मोबाइल फोन दे दिए।

इसके बाद पुलिस को लूट की सूचना दे दी। एसपी ने बताया कि आरोपियों के पास से लूट की रकम, लूटे गए मोबाइल फोन व घटना में इस्तेमाल बाइक को बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें