फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से पहले खुली पोल: दूल्हे के बरात शामिल हुई पहली पत्नी, बोली- नहीं होने दूंगी सात फेरे

Tue, 30 May 2023 11:30 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसओ तिवारीपुर चंद्रभान सिंह ने बताया कि पहली पत्नी की तहरीर पर आरोपी बैंककर्मी और उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी का शांतिभंग में सोमवार को चालान कर दिया गया।

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां तिवारीपुर इलाके में रविवार रात एक मैरिज हाउस में दूसरी शादी करने के लिए बरात लेकर पहुंचे बैंककर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, बैंक कर्मी की पहली पत्नी अलीगढ़ से पहुंचकर हंगामा करने लगी थी, जिसके बाद पुलिस पहुंची थी।

विज्ञापन


सच्चाई जानने के बाद पूरा इंतजाम बेकार हो गया और लड़की वालों ने भी शादी से इन्कार कर दिया। पुलिस ने पहली पत्नी की तहरीर पर दूल्हा बैंककर्मी प्रदीप मंझवार समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी दूल्हे का सोमवार को शांतिभंग में चालान कर दिया।

इसे भी पढ़ें: बहन की विदाई के बाद उठी अर्थी: शादी के दिन भाई को ऐसे आई मौत, मातम में बदल गईं खुशियां
विज्ञापन


 

Trending Videos

जानकारी के मुताबिक, राजघाट के बर्फखाना निवासी प्रदीप मंझवार बलिया के एक सरकारी बैंक में तैनात हैं। अलीगढ़ की एक युवती से दो साल पहले उनका प्रेम संबंध था। महिला के मुताबिक, उससे प्रदीप ने प्रेम विवाह भी कर लिया था। इस बीच गोरखपुर में प्रदीप ने अपनी दूसरी शादी घरवालों की मर्जी से तय कर ली।

इसे भी पढ़ें: नदी से मछुआरों ने खींचा जाल तो जिंदा निकली महिला, बुजुर्ग को देखकर हर कोई हैरान, डॉक्टर ने कही ये बात

 

रविवार को तिवारीपुर इलाके के एक मैरिज हाल में बरात के स्वागत की तैयारी पूरी कर ली गई थी और घराती व बराती भोजन कर रहे थे। इसी दौरान अलीगढ़ से आई एक महिला ने हंगामा शुरू कर दिया। उसने पत्नी होने का दावा करते हुए पुलिस बुला ली।

इसे भी पढ़ें:  जाको राखे साइयां मार सके न कोई: मासूम के ऊपर से गुजर गई कार, उठकर दौड़ी; पर कुछ दूर जाते ही गिर गई और फिर...



 
विज्ञापन

जयमाल के समय पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसने पुलिस को शादी का प्रमाण पत्र भी दिया। इसके बाद पुलिस आरोपी दूल्हे को हिरासत में ले ली, वहीं उसके परिजन मौका पाकर फरार हो गए।

एसओ तिवारीपुर चंद्रभान सिंह ने बताया कि पहली पत्नी की तहरीर पर आरोपी बैंककर्मी और उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी का शांतिभंग में सोमवार को चालान कर दिया गया।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें