फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर नगर निगम : पुलिस व सपा कार्यकर्ताओं में नोकझोंक, दर्ज हो सकता है मुकदमा

Mon, 29 Jun 2020 07:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • बगैर अनुमति के निगम परिसर में जुटने पर पुलिस ने टोका, माने नहीं कार्यकर्ता
  • शहर के कई इलाकों में पैदल ही चलते हुए लोगों को दिया पार्टी अध्यक्ष का आह्वान संदेश
विज्ञापन
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ से जारी आह्वान संदेश को सभी तक पहुंचाने के लिए नगर निगम में जुटे पार्टी के महानगर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस परिसर में कार्यकर्ताओं के एकत्रित होने का विरोध कर रही थी। उसके मुताबिक धारा 144 लागू होने की वजह से बिना अनुमति के पांच से अधिक लोग नहीं जुट सकते थे।

विज्ञापन


इधर महानगर के निवर्तमान अध्यक्ष जियाउल इस्लाम समेत अन्य पार्टी नेताओं का तर्क था कि वह सरकार का विरोध नहीं कर रहे हैं। उन्हें धरना-प्रदर्शन या ज्ञापन नहीं देना है। निगम परिसर से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर चार से पांच कार्यकर्ताओं का अलग-अलग दल शहर के विभिन्न इलाकों में निकल जाएगा। पुलिस का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

करीब आधे घंटे तक कोतवाली और नगर निगम पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने विरोध किया मगर इसी बीच कार्यकर्ता अलग-अलग पांच-पांच की टोली बनाकर शहर के अन्य इलाकों के लिए पार्टी का आह्वान संदेश देने निकल पड़े। इस नोकझोंक के बाद नगर निगम में कई और थानों की पुलिस पहुंच गई मगर तब तक सपा कार्यकर्ता वहां से निकल चुके थे।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं का कहना था कि पुलिस और प्रशासन लाठी के दम पर जबरन आवाज दबाना चाहती है। निगम में सिर्फ चंद मिनटों के लिए कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जुटे थे ताकि वहीं से पांच-पांच की टोली बनाकर, संबंधित को अलग-अलग क्षेत्रों में भेजा जा सके। मगर पुलिस उसका भी विरोध कर रही है।

कार्यकर्ताओं ने पहले दिन सोमवार को गोलघर, बैंक  रोड, घोष कंपनी, शास्त्री चौक, मियां बाजार, जिला परिषद रोड समेत दो दर्जन इलाकों में पैदल भ्रमण कर दुकानदारों, राहगीरों को पार्टी का आह्वान संदेश दिया। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष प्रहलाद यादव, पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, निवर्तमान महासचिव सिंहासन सिंह यादव, कीर्ति निधि पांडेय, हीरालाल यादव, अमीरूद्दीन अंसारी,  चंद्रभान प्रजापति, वेंकटेश्वर नाथ तिवारी, अशोक चौधरी, जितेंद्र यादव, अशोक यादव, उज्जैर अहमद, रमेश यादव, लाल बहादुर, अभिमन्यु, विनोद विश्वकर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

विज्ञापन

एक करोड़ रोजगार देने का दावा झूठा : नगीना

सहजनवां में पार्टी का आह्वान संदेश लोगों तक पहुंचाने के दौरान सपा जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने कहा कि प्रदेश सरकार का एक करोड़ प्रवासी कामगारों को रोजगार देने का दावा झूठा है। सच तो यह है कि काम-धंधे छोड़ कर आए तमाम मजदूरों के सामने दो जून की रोटी का इंतजाम करना मुश्किल हो गया है।

उन्हें अगर उनके जिले में ही काम मिलता तो वह फिर कोरोना संकट में दोबारा काम की तलाश में घर छोड़कर फिर से दिल्ली-मुंबई की राह नहीं पकड़ते। नेता-कार्यकर्ता साइकिल चलाकर इस संदेश का वितरण कर रहे हैं। इस दौरान पूर्व विधायक यशपाल रावत, गिरीश यादव, राजेंद्र यादव, वीरेंद्र यादव, अमित सिंह सैंथवार, गीता निषाद, वीरेंद्र यादव, रामजतन यादव, रवि निषाद, संजय सिंह सैंथवार, शंभू नाथ साहनी आदि मौजूद रहे।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें