कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन हुआ तो युवक अपने घर लौट आया। दोनों मिले तो शादी की बात चली, परंतु युवक अपने घरवालों से बात करने का हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। साथ ही जाति का बंधन भी आड़े आ रहा था।
सोमवार को युवती प्रेमी के दरवाजे पर पहुंचकर शादी की मांग करते हुए बैठ गई। लड़के के घरवालों के अलावा अगल-बगल के लोगों ने भी समझाने का प्रयास किया लेकिन लड़की अपनी जिद पर अड़ी रही। इसके बाद लोगों ने लड़की के घरवालों से बात करके लड़की को मनाने के लिए कहा।
लड़की के घरवालों ने पूरे मामले से खुद को किनारे कर लिया। दोपहर तक चली इस कहानी के अंत में प्रेमी ने बारिश में भीग रही प्रेमिका के पास पहुंचकर उसका हाथ थाम लिया। लड़के की मां ने लड़की को अपने घर की बहू बनाने की बात स्वीकार कर उसे घर के अंदर ले गई।