नौतनवा। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कजरी गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता अंश उर्फ प्रिंस का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस, एसओजी, सर्विलांस की टीमों ने गांव में डेरा डालकर बारीकी से मामले की जांच कर रही हैं। एसपी ने खुद दर्जन भर संदिग्धों से पूछताछ की।
संपर्क में आए लोगों के कॉल डिटेल भी खंगाले जा रहे हैं लेकिन अभी तक कोई अहम सुराग नहीं मिला है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने स्वयं मामले की कमान संभाल ली है। उन्होंने स्वयं बालक के परिजनों, रिश्तेदारों व गांव के आसपास के दर्जनों लोगों से एक-एक कर पूछताछ की। जाते-जाते मातहतों को लगातार नजर बनाए रखने और बयान के दौरान सामने आए तथ्यों को आधार बनाकर जांच का दायरा बढ़ाने के निर्देश दिए।