फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prasident Visit: राष्ट्रपति का आगमन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी चौकसी, सुरक्षा के इंतजाम में जुटा प्रशासन

Sat, 28 May 2022 10:27 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

लोक निर्माणा विभाग के मुख्य अभियंता बीबी श्रीवास्तव ने बताया कि महामहिम सर्किट हाउस के एनेक्सी भवन सभागार में रुकेंगे। सर्किट हाउस व उसके आसपास का इलाका चमकाया जा रहा है। चार जून को गोरखपुर आ रहे राष्ट्रपति गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष समारोह में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करते योगी आदित्यनाथ। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के चार जून को शहर में आगमन पर चप्पे-चप्पे पर चौकसी रहेगी। जिला प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम में जुटा है। सर्किट हाउस से गीता प्रेस तक सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के मद्देनजर चार जून को गोरखपुर की यातायात व्यवस्था भी बदली रहेगी।

विज्ञापन


चार जून को जिन स्थानों पर राष्ट्रपति का कार्यक्रम होना है, वहां पर अतिरिक्त फोर्स के साथ डॉग स्क्वायड, बम निरोध दस्ते को तैनात किया जाएगा। साथ ही ड्रोन कैमरे से आसपास के क्षेत्र की निगरानी की जाएगी। आयोजन स्थलों को भी सीसी कैमरे से लैस किया जा रहा है। इसके साथ ही गीता प्रेस के आसपास के सभी प्रतिष्ठानों और भवनों में रह रहे लोगों का सत्यापन भी कराया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर सिर्फ उन्हीं को प्रवेश दिया जाएगा, जिनका नाम अतिथियों की सूची में होगा।

डीएम विजय किरन आनंद ने बताया कि राष्ट्रपति चार जून को दोपहर बाद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग से सर्किट हाउस आएंगे और फिर गीता प्रेस के कार्यक्रम में शामिल होने जाएंगे। वहां से गोरखनाथ मंदिर जाएंगे। राष्ट्रपति सर्किट हाउस में ही रात्रि विश्राम करेंगे। पांच जून को वह मगहर के लिए रवाना होंगे। बताया कि सुरक्षा को लेकर सभी इंतजाम किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

महामहिम की अगवानी को तैयार हैं शहरवासी
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अगवानी के लिए शहरवासी तैयार हैं। शहर के प्रमुख चौराहों को सजाया जा रहा है। गोरखपुर एयरपोर्ट से गीता प्रेस और गोरखनाथ मंदिर तक सड़कें दुरुस्त की जा रही हैं। डिवाइडर का रंग-रोगन कराया जा रहा है। लोक निर्माणा विभाग के मुख्य अभियंता बीबी श्रीवास्तव ने बताया कि जो दायित्व मिला है, उसे पूरा किया जा रहा है। महामहिम सर्किट हाउस के एनेक्सी भवन सभागार में रुकेंगे। सर्किट हाउस व उसके आसपास का इलाका चमकाया जा रहा है। चार जून को गोरखपुर आ रहे राष्ट्रपति गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष समारोह में हिस्सा लेंगे। मंच भी बन रहा है। गीता प्रेस और सर्किट हाउस में स्वागत द्वार भी बनाया जाना है। संवाद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें