फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पीएम ने भोजपुरी से शुरू किया भाषण तो लगे मोदी...मोदी...मोदी के नारे

Tue, 07 Dec 2021 05:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण का आगे बढ़ाते हुए कहा कि महायोगी गुरू गोरखनाथ, भाई जी हनुमान प्रसाद पोद्दार अउर राम प्रसाद बिस्मिल क ई पावन धरती के कोटि-कोटि नमन।
विज्ञापन
गोरखपुर में पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण की शुरूआत भोजपुरी से शुरू करके जनता से खुद को कनेक्ट किया। उन्होंने कहा-धर्म, आध्यात्म और क्रांति की नगरी गोरखपुर के देव तुल्य लोगन के प्रणाम करत बानी। यह सुनते ही तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा और फिर शुरू हुआ मोदी..मोदी..मोदी का नारा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने अपने भाषण का आगे बढ़ाते हुए कहा कि महायोगी गुरू गोरखनाथ, भाई जी हनुमान प्रसाद पोद्दार अउर राम प्रसाद बिस्मिल क ई पावन धरती के कोटि-कोटि नमन। आप सब लोग जवन ई खाद कारखाना और एम्स क बहुत दिन से इंतजार करत रहलीं, आज उ दिन आ गईल बात। आप सबके बहुत-बहुत बधाई।

आ गइलें मोदी हो

गोरखपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे ही मंच की ओर बढ़े, माइक संभाले हुए सांसद रवि किशन ने अपने चिर परिचित अंदाज में नारे लगवाने शुरू किए। बोले, आ गइलें मोदी हो। बोल लोगन मोदी..मोदी..मोदी। उधर, मोदी ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया तो बस भीड़ से एक ही आवाज। मोदी..मोदी...मोदी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें