फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में मोदी से बोले भाजपाई, जीतेंगे देवरिया उपचुनाव, प्रधानमंत्री रुके, फिर पूछा- पक्का!

Mon, 02 Nov 2020 09:40 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। (फाइल) - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार में चुनाव का प्रचार करके रविवार की शाम गोरखपुर एयरपोर्ट आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देवरिया विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों की जानकारी दी गई। अभिवादन के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा गोरखपुर क्षेत्र की देवरिया सदर सीट पर उपचुनाव है। पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में अच्छा माहौल है। चुनाव में जीत मिलेगी। इसपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ठहरे और पूछा कि पक्का! क्षेत्रीय अध्यक्ष ने फिर जीत की बात दोहरा दी। प्रधानमंत्री ने शुभकामना दी, फिर आगे बढ़ गए।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार से हेलीकॉप्टर से अपराह्न 4.40 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे। यूपी सरकार की तरफ से कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह और महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री करीब सात मिनट तक गोरखपुर एयरपोर्ट पर रहे। इसके बाद प्रधानमंत्री विशेष विमान पर सवार हुए और 4.47 बजे नई दिल्ली के लिए निकल गए। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री का रनवे पर ही अभिवादन किया गया। प्रधानमंत्री को देवरिया विधानसभा उपचुनाव से संबंधित जानकारी दी गई है। 
विज्ञापन


बता दें कि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर एयरपोर्ट के भीतर और बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

विज्ञापन

पीएम मोदी के आवागमन को लेकर शहर में नगर निगम भी साफ सफाई व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने को चौकस रहा। सुबह से ही नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा एयरफोर्स क्षेत्र में विशेष साफ सफाई अभियान चलाया गया।

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा के दूसरे चरण में तीन नवंबर को मतदान होना है। इस चरण का प्रचार रविवार को समाप्त हो गया। दूसरे चरण में प्रचार को फाइनल टच देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार का दौरा किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को बिहार की चार जनसभाओं को संबोधित किए।

इस दौरान पीएम मोदी छपरा, समस्तीपुर, मोतिहारी और बगहा में चुनावी सभाओं में शामिल हुए। चुनावी सभा में उन्होंने एनडीए प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें