फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी का आगमन: कोरोना टेस्ट पास करने वालों की लगेगी ड्यूटी, एम्स से लेकर बीआरडी तक बनाए जाएंगे छह सेफ हाउस

Fri, 03 Dec 2021 10:59 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में करीब 80 डॉक्टर व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती होगी। एम्स से लेकर बीआरडी तक छह सेफ हाउस  बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सात दिसंबर के कार्यक्रम में तैनात किए जाने वाले सभी स्वास्थ्यकर्मियों का 24 घंटे पहले कोरोना टेस्ट होगा। रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही ड्यूटी लगाई जाएगी। कार्यक्रम में 30 से अधिक डॉक्टर और करीब 50 अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती होगी। खाद कारखाना से लेकर एम्स और बीआरडी मेडिकल कॉलेज में छह सेफ हाउस बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री खाद कारखाना के साथ एम्स और आरएमआरसी (क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान केंद्र) के पांच मंजिला भवन में बने नौ लैब का लोकार्पण करेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने उनके फ्लीट से लेकर सेफ हाउस में स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इसके लिए गोरखपुर मंडल के कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज जिले से डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को बुलाया गया है। सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने बताया कि पीएम के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। उधर,  पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर एम्स में तैयारियां तेज हो गई हैं। पीएम के आगमन की तैयारियों का निरीक्षण करने आने पर जनप्रतिनिधि और अधिकारियों को प्रजेंटेशन के जरिए पूरी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें