फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: गोरखपुर में बोले सीएम योगी, प्रधानमंत्री मोदी अक्तूबर में करेंगे एम्स का उद्घाटन

Mon, 05 Jul 2021 10:33 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

मुख्यमंत्री ने 162 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण किया
विज्ञापन
AIIMS Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोरखपुर एम्स का उद्घाटन अक्तूबर-2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। एम्स का शिलान्यास भी प्रधानमंत्री मोदी ने किया था। साफ है भाजपा सरकार जो कहती है, वह करती है। शिलान्यास के बाद उद्घाटन भी होता है। मुख्यमंत्री योगी ने रविवार को रामगढ़ताल क्षेत्र के बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में करीब 162 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
विज्ञापन


इनमें ज्यादातर कार्य गोरखपुर शहर, पिपराइच व कैम्पियरगंज विधानसभा क्षेत्र से जुड़े हैं। पांच करोड़ रुपये की लागत से चरगांवा में बने ड्राइवर प्रशिक्षण केंद्र का लोकार्पण हुआ। 54 करोड़ की लागत से बनने वाले कलेक्ट्रेट के नए भवन का शिलान्यास किया गया। सीएम ने इस दौरान सड़क, संपर्क मार्ग, इंटर लाकिंग सड़क, नाली, प्राथमिक विद्यालय निर्माण के कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया।   

नए भारत का उत्तर प्रदेश और नया गोरखपुर आपके सामने
मुख्यमंत्री ने कहा कि नए भारत का नया उत्तर प्रदेश और नया गोरखपुर आपके सामने है। अगर आप 25 वर्ष पीछे जाएंगे तो गोरखपुर की पहचान जानकर डर जाएंगे। गोरखपुर के नाम से लोग डरते थे। अब नकारात्मक दौर से बाहर आए हैं। गोरखपुर में विकास की गंगा बह रही है। बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा सहित तमाम क्षेत्रों में अभूतपूर्व बदलाव आया है।
विज्ञापन


अब लोग गोरखपुर को सम्मान की दृष्टि से देखते हैं। पांच साल पहले यहां आए लोग अब विकास कार्यों को देखकर यकीन नहीं कर पाते होंगे। इस छवि को बचाने के साथ ही आगे बढ़ाने की सामूहिक जिम्मेदारी जनप्रतिनिधियों के साथ नागरिकों को भी उठानी होगी। मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में बनी फोरलेन सड़कों का भी उल्लेख किया।

 
Trending Videos
विज्ञापन

अब जिलों में ही बेहतर इलाज, मेडिकल कॉलेज बन रहे

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले तक गोरखपुर और बस्ती मंडल में चिकित्सा के एकमात्र बड़ा केंद्र बीआरडी मेडिकल कॉलेज था। बीआरडी में सुविधाएं नहीं थीं। जुलाई से अक्तूबर तक सैकड़ों बच्चे इंसेफेलाइटिस की चपेट में आकर मर जाते थे। कोई पूछने वाला नहीं था।

कभी बंदी के कगार पर पहुंच गए बीआरडी मेडिकल कॉलेज पर ध्यान दिया गया तो व्यवस्थाएं बदल गईं। इंसेफेलाइटिस की चुनौतियों से निपटा जा सका। कोरोना के इलाज में बीआरडी मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने छाप छोड़ी है। अब देवरिया, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर में मेडिकल कॉलेज बन रहा है। बस्ती में मेडिकल कॉलेज खुल चुका है। इसका मतलब है कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज पर दबाव कम होगा। जिले में ही बेहतर इलाज मिल सकेगा।

इनकी रही मौजूदगी
लोकार्पण व शिलान्यास के दौरान भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, सांसद रविकिशन शुक्ल, कमलेश पासवान, जयप्रकाश निषाद, मेयर सीताराम जायसवाल, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, विधायक फतेह बहादुर सिंह, डॉ. आरएमडी अग्रवाल, महेंद्रपाल सिंह, संगीता यादव, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी, वरिष्ठ नेता जितेंद्र बहादुर चंद, डॉ सत्येंद्र सिन्हा, प्रदीप शुक्ला, राहुल श्रीवास्तव, डॉ. बृजेशमणि मिश्रा, डॉ. सत्या पांडेय, बृजेश सिंह छोटू, रणंजय सिंह जुगनू, ऋषि मोहन वर्मा, राहुल गिरी, शीतल मिश्र, बृजेश द्विवेदी, वीरेंद्रनाथ पांडेय, चंद्रशेखर सिंह पार्षद, जितेंद्र सैनी, देवेश श्रीवास्तव, रमेंद्र चन्द, अशोक मिश्र, विपिन विहारी, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष अमिता गुप्ता, अनुपमा पांडेय, रानी मिश्रा, चंदन आर्य, डॉ बच्चा पांडेय नवीन, राधेश्याम रावत की मौजूदगी रही।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें