फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: राप्ती ईको पार्क में पर्यावरण संरक्षण संकल्प, 5567 पौधे रोपे

Mon, 13 Jul 2026 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत राप्ती ईको पार्क (एकला बांध) में नगर निगम ने सघन पौधरोपण अभियान चला 5567 पौधों का रोपण किया। मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में नगर आयुक्त अजय जैन, उप सभापति पवन त्रिपाठी समेत पार्षदों, निगम कर्मचारियों और विभिन्न स्वैच्छिक संगठनों ने मिल कर इस अभियान को सफल बनाया।
विज्ञापन

अभियान के तहत नगर निगम को 57 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। इसके अलावा सुथनी में 2000, ताल नंदौर स्थित निर्माणाधीन कान्हा उपवन में 1950, तकियाघाट, हरसेवकपुर, टीबी अस्पताल परिसर, विभिन्न पोखरों, पार्कों में 11 हजार, प्रमुख मार्गों पर 12 हजार एवं सभी वार्डों में पार्षदों के माध्यम से 8 हजार पौधे लगाए जाने के लक्ष्य के सापेक्ष 50 फीसदी पौधे लगे। जलकल विभाग के पंप हाउसों में 6000 और पथ प्रकाश विभाग के माध्यम से 3000 पौधों के रोपण का लक्ष्य मिला था। नगर आयुक्त अजय जैन कहा कि जो पौधे नहीं लग पाए हैं उन्हें जल्द ही लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें