फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पाइपलाइन फटी, 500 घरों में 15 घंटे ठप रही जलापूर्ति

Thu, 20 Aug 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- नेताजी सुभाष चंद्र बोसनगर का मामला, नई सड़क खोदकर करनी पड़ी पाइपलाइन की मरम्मत
- रात आठ बजे के बाद बहाल हुई आपूर्ति



गोरखपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोसनगर में बुधवार को मुख्य जलापूर्ति पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से करीब 500 घरों में 15 घंटे तक पानी नहीं पहुंचा। सूर्यकुंड कॉलोनी, सिधारीपुर पश्चिमी और सुभाषनगर के आंशिक हिस्से में सुबह से पानी की आपूर्ति बाधित रही। पाइपलाइन की मरम्मत के बाद रात करीब आठ बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

सिधारीपुर चौक से उपकेंद्र की ओर जाने वाली सड़क, नाला और साइड पटरी का निर्माण पिछले महीने ही पूरा हुआ है। बुधवार सुबह राजकुमारी सदन और वीके मिश्रा के घर के बीच मुख्य सड़क के नीचे से गुजर रही पाइपलाइन अचानक क्षतिग्रस्त हो गई। इससे सड़क पर पानी भर गया जबकि आसपास के घरों में आपूर्ति बंद हो गई। शिकायत के बाद ठेकेदार शुभम कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

नई बनी सड़क को काटकर पाइपलाइन की मरम्मत शुरू की गई। देर शाम तक काम होता रहा। इस दौरान लोगों की परेशानी को देखते हुए जलकल की ओर से पानी का टैंकर भेजा गया जो शाम करीब सात बजे पहुंचा।
विज्ञापन


स्थानीय सौरभ सिंह ने वैकल्पिक जलापूर्ति की मांग की थी। लगातार पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। अवर अभियंता सूर्यसेन मल्ल ने बताया कि समस्या का स्थायी समाधान जल्द कराया जाएगा। फिलहाल जलापूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें