फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कानूनी सहायता देकर 897 कैदियों की रिहाई

Thu, 20 Aug 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम (एलएडीसीएस) आर्थिक रूप से कमजोर और बेसहारा लोगों के लिए न्याय की उम्मीद साबित हो रहा है। अब तक 1374 मामलों में निशुल्क कानूनी सहायता प्रदान की जा चुकी है। बेसहारा 897 बंदियों को जेल से रिहाई भी दिलाई गई है।
विज्ञापन

आर्थिक तंगी के कारण न्याय से वंचित रहने वाले गरीब और असहाय लोगों के लिए लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम सहारा बन रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में संचालित इस व्यवस्था के तहत जेल में निरुद्ध उन बंदियों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है जिनके पास न तो अधिवक्ता नियुक्त करने के लिए संसाधन है और न ही कोई पैरवीकार।
गौरतलब है कि वर्ष 2023 से 2026 के बीच मिले 1374 मामलों में से 988 मामलों का निस्तारण किया गया है। कानूनी सहायता के जरिये 897 आरोपियों को जेल से रिहाई में मदद की गई है। रिमांड के स्तर पर 1871 आरोपियों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराई गई। जेल विजिट के दौरान 7811 बंदियों को कानूनी सहायता दी गई।
विज्ञापन



एलएडीसीएस की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका जेल में निरुद्ध आर्थिक रूप से कमजोर व बेसहारा बंदियों को न्याय दिलाने में सामने आ रही है। ऐसे कई बंदी लंबे समय से जेल में हैं जिनकी आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर है कि वे अधिवक्ता नियुक्त करने में असमर्थ हैं। कुछ मामलों में जमानत स्वीकृत होने के बावजूद आर्थिक कठिनाइयों के कारण जमानतदार या अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी नहीं हो पा रही थीं। ऐसे मामलों में विधिक सहायता के माध्यम से उन्हें न्यायिक प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन

- ब्रजेश सिंह, चीफ लीगल डिफेंस काउंसिल, एलएडीसीएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें