फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पिपरौली में आईटीआई बनाएगा पीजीसीआईएल, मुख्यमंत्री ने दिया ये खास सुझाव

Thu, 18 Feb 2021 09:22 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल) गोरखपुर शहर से सटे पिपरौली क्षेत्र में अपने सीएसआर फंड से आईटीआई की स्थापना करेगा। इसपर 10 करोड़ रुपये खर्च करने की कंपनी की योजना है। इसको लेकर कंपनी के अफसरों ने गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री से भेंट की।

विज्ञापन


आईटीआई के निर्माण के लिए ले-आउट के चार प्रस्ताव पेश किए। मुख्यमंत्री को एक प्रस्ताव पसंद आया, जिसे फाइनल कर दिया गया है। सीएम ने जल्द निर्माण शुरू कराने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन को भी इसमें कंपनी की मदद करने को कहा है।

उधर डीएम ने बताया कि पिपरौली में पहले से सरकारी योजनाओं के लिए जमीन है। इसमें से 3.50 एकड़ जमीन आईटीआई की स्थापना के लिए दी जाएगी। पीजीसीआईएल के महाप्रबंधक विक्रम चंद, मुख्य प्रबंधक पीएस पटेल और वरिष्ठ महाप्रबंधक इंजीनियरिंग राकेश कुमार ने मुख्यमंत्री को पूरे प्रस्ताव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि आईटीआई में 15 ट्रेड की पढ़ाई प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले छह ट्रेड से शुरू होगी पढ़ाई, फिर होगा विस्तार

अत्याधुनिक मशीनों से छात्र प्रशिक्षित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने सुझाव दिया कि प्लंबर के काम से जुड़े ट्रेड को विशेष तरजीह दी जाए। बहुत सी सरकारी योजनाओं में प्लंबर की मांग है। इससे युवा अल्प समय में प्रशिक्षित होकर रोजगार से जुड़ सकेंगे। कंपनी के अफसरों ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि ऐसे रोजगारपरक ट्रेड को पाठ्यक्रम में जरूर शामिल किया जाएगा।
 
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि पीजीसीआईएल, पिपरौली में आईटीआई की स्थापना करेगा। इसके लिए 3.50 एकड़ जमीन भी  चिह्नित कर ली गई है। कंपनी के अफसरों ने मुख्यमंत्री से मिलकर प्रोजेक्ट की जानकारी दी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
 
पीजीसीआईएल के मुख्य प्रबंधक पीएस पटेल ने बताया कि शुरुआत छह ट्रेडों की पढ़ाई से होगी। इसमें प्लंबरिंग, इलेक्ट्रीसिटी, फिटर, होटल मैनेजमेंट और एसी एवं रेफ्रीजेरेशन, मैकेनिक शामिल है। इसके बाद धीरे-धीरे और ट्रेड बढ़ाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आईटीआई के लिए पिपरौली के नरकटहा में जमीन मिली है। जमीन आईटीआई के नाम ट्रांसफर होने की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें