गोरखपुर जिले में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये से ज्यादा हो गई है। बढ़ोतरी के बाद बुधवार को प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 101.01 रुपये हो गई। दूसरी तरफ, प्रति लीटर डीजल भी 92.56 रुपये में मिल रहा है। बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहा तो डीजल की कीमत भी 100 का आंकड़ा पार कर जाएगी।
पेट्रोल का दाम बढ़ने की वजह से महंगाई भी बढ़ी है। पार्लर जाने में बजट बिगड़ रहा है। जो नौकरी वाले हैं, उनका तो ठीक है। पर, हम जैसे आम नागरिकों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सरकार को हमें ध्यान में रखकर कोई बड़ा कदम उठाना चाहिए। -प्रिया त्रिपाठी, सिविल लाइंस।
पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी होने से घर का बजट कमजोर पड़ रहा है। मेरे पति व्यापारी हैं, हम लोगों का तो फिर भी चल जा रहा है। आम नागरिक ज्यादा परेशान हैं। पेट्रोल का दाम कम करने के लिए भारत सरकार को कोई ठोस रणनीति बनानी चाहिए। -बबीता गुप्ता, राप्तीनगर।