गीडा क्षेत्र में एथेनाल व अल्कोहल फैक्टरी का भी निर्माण शुरू हो गया है। बाउंड्रीवॉल बना ली गई है और वर्तमान में 51 हजार पौधे लगाए जा रहे हैं। एथेनाल व अल्कोहल फैक्टरी लगाने के लिए कियान डिस्टीलरी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरफ से 350 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
कंपनी के एमडी विनय सिंह ने बताया कि फैक्टरी का निर्माण तीन साल में पूरा होगा। इसमें करीब 1200 लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। एथेनाल निर्माण के लिए शीरे का उपयोग किया जाता है। इसका फायदा गन्ना किसानों को मिलेगा।
फैक्टरी के प्रशासनिक प्रबंधक आत्मानंद सिंह ने बताया कि परिसर को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए 51 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इससे पहले भी यहां नौ हजार पौधे लगाए जा चुके हैं। इस तरह प्लांट से उत्पादन शुरू होने पर यहां 60 हजार पेड़ों की छांव होगी।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में तीखी धूप व उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल, अगले दो दिनों तक राहत के आसार नहीं
पेप्सिको की तरह ही मशहूर ब्रांड कोला भी यहां अपना प्लांट लगाना चाहता है। इसके लिए 30 एकड़ जमीन प्रस्तावित है। हालांकि, अभी कंपनी की तरफ से जमीन फाइनल नहीं की गई है। कुछ दिन पहले गीडा के अफसरों से जमीन की मांग की गई थी, लेकिन बात अभी आगे नहीं बढ़ सकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही कंपनी के अधिकारी भी जमीन के लिए प्रक्रिया शुरू करेंगे। इस फैक्टरी के लग जाने से पूर्वांचल साॅफ्ट ड्रिंक्स का बड़ा हब बना जाएगा।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर का कायाकल्प: अंग्रेजों के जमाने जैसा हरा-भरा और खुशनुमा बनेगा गोलघर, नहीं उड़ेगी धूल, महकेंगे फूल
बदलते गोरखपुर में बढ़ा है निवेशकों का भरोसा
गोरखपुर चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आरएन सिंह ने कहा कि गीडा में नई-नई औद्योगिक इकाइयां स्थापित की जा रही हैं। माहौल बदलने से उद्यमी गोरखपुर में निवेश को आगे आ रहे हैं। पेप्सिको व कियान कंपनी का उत्पादन शुरू होने से इस इंडस्ट्रियल एरिया की पहचान भी बढ़ेगी। जब ज्यादा उद्योग होंगे तब मजदूर भी सहज उपलब्ध होंगे और कच्चा माल भी आसानी से मिलेगा।
गीडा सीईओ पवन कुमार अग्रवाल ने कहा कि इनवेस्टर्स समिट में गोरखपुर को 1.71 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। उन्हें अब धरातल पर उतारा जा रहा है। गीडा के पास पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। जिन निवेशकों ने एमओयू किया है, उन्हें जमीन आवंटित की जा रही है। पेप्सिको कंपनी का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।