फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों का सबब बनी खराब सड़क, मरम्मत कराए जाने की मांग पर अड़े ग्रामीण, लगाया जाम

Thu, 16 Jul 2020 06:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।

सार

  • उसका-बृजमनगंज मार्ग की मरम्मत कराए जाने की मांग पर अड़े ग्रामीण
  • एसओ ने पहुंचा समस्या सुलझवाने का आश्वासन दिया तब हटा जाम
  • एक घंटा यातायात ठप रहने से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतार लगीं
  • बुधवार को इसी सड़क पर दुर्घटना में युवती की मौत से नाराजगी
विज्ञापन
Siddharthnagar news - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनर जिले में सड़क हादसे में युवती की मौत और भाई के घायल होने की घटना से भड़के ग्रामीणों ने गुरुवार दोपहर उसका-बृजमनगंज मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि खराब सड़क के कारण आए दिन लोग हादसे का शिकार होते हैं, इनमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है जबकि कई गंभीर रूप से घायल हुए।

विज्ञापन


ग्रामीण सड़क दुरुस्त कराए जाने की मांग कर रहे थे। यातायात ठप होने की खबर पर एसओ उसका दिनेश चंद्र चौधरी आनन फानन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को रास्ता खोलने के लिए समझाते रहे। एसओ ने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों की समस्या संबंधित अधिकारियों तक पहुंचा कर उसे दूर करवाने के आश्वासन के बाद जाम खत्म हुआ। इस दौरान मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं।

उसका-बृजमनगंज मार्ग वर्ष 2013 में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से बना था। तब से अब तक इस सड़क पर मरम्मत कार्य नहीं हुई, रखरखाव और मरम्मत नहीं होने से सात साल में यह सड़क कई जगहों पर पूरी तरह उखड़ चुकी है। नेपाल जाने का संपर्क मार्ग होने के कारण यह सड़क व्यस्त रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खराब सड़क के बड़े-बड़े गड्ढों में फंस कर आए दिन कोई न कोई यात्री चोटिल होता है। बुधवार को चित्तापुर निवासी नेहा की सड़क हादसे में मौत हो गई थी और उसका भाई घायल हो गया था। इसी से नाराज ग्रामीणों ने उसका-बृजमनगंज मार्ग को बरदहा गांव के पास जाम कर दिया।

आसपास के मैनखाही, बरदहा, चित्तापुर, अम्मरपुर के लोगों ने सड़क के दोनों तरफ पेड़ डालकर एक घंटे तक सड़क जाम किया, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान मौजूद सुनील यादव, गणेश साहनी, आकाश राय, संदीप, मनीष, दुर्गेश कुमार, अशोक कुमार, राजेश अग्रहरि, रितेश सिंह, मारकंडेय राय आदि ने मौके पर पहुंचे एसओ डीसी चौधरी को एसडीएम को संबोधित ज्ञापन देकर जाम समाप्त किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें