फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: बेटी के प्रेमी को बात करने के बहाने घर बुलाया, गला घोंटकर मार दिया

Sun, 28 Mar 2021 11:15 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

आरोपी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल रस्सी बरामद
विज्ञापन
मृतक प्रेमी सरवन यादव। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बेटी के प्रेमी को बात करने के बहाने घर बुलाया और धोखे से रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया।

विज्ञापन


पुलिस को युवक का शव शनिवार सुबह मिला। गले पर कसे जाने का निशान होने पर पुलिस को शक हो गया कि हत्या करने के बाद शव को फेंका गया है। जांच में पता चला कि युवक का गांव की ही एक युवती से प्रेम संबंध था। शुक्रवार रात युवती के पिता ने युवक को बात करने के लिए घर बुलाया था। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।  

जानकारी के मुताबिक, सरवन यादव (25) मजदूरी करके जीवनयापन करता था। उसकी तीन साल पहले शादी हुई थी। एक साल पहले पत्नी की मौत हो गई। एक छोटी बच्ची है। पत्नी की मौत के बाद उसका गांव की एक युवती से प्रेम संबंध हो गया। दोनों शादी करना चाहते थे। दोनों अलग-अलग बिरादरी के थे इस वजह से लड़की के घरवाले इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

अकेले हत्या कर शव फेंकने की बात हजम नहीं हो रही

बताया जा रहा कि लड़की की मां ने लड़की से कहकर सरवन को शादी की बात करने के बहाने घर पर बुलाया। वह बातचीत कर रही थी कि पीछे से लड़की के पिता ने रस्सी से युवक का गला कसकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया। आरोपित ने इसे हादसा दर्शाने की कोशिश की थी, लेकिन इसके पहले शव बरामद हो गया।

गले पर निशान होने की वजह से पुलिस ने हत्या के नजरिये से जांच शुरू की तो युवती पर संदेह हुआ। पूछताछ करने पर युवती ने पूरी घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दे दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। कैंपियरगंज थानेदार नवीन सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस का दावा है कि आरोपी ने अकेले ही हत्या कर सरवन के शव को ले जाकर रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया, लेकिन उसकी शारीरिक बनावट इस तरह नहीं है कि वह अकेले कर पाए और अकेले शव ले जाकर रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक आए। चर्चा है कि इस हत्या में कुछ और लोग शामिल थे। लोग शक जता रहे हैं कि बाकियों को पुलिस बचा रही है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि एक आरोपित को जेल भेजा गया है। मामले की जांच कर अन्य के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें