गोरखपुर में विसर्जन।
- फोटो : अमर उजाला।
मंगलवार दोपहर बाद से मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया था। यह बुधवार को भी जारी रहा। बुधवार की शाम करीब चार बजे राप्ती नदी के तट पर बने कृत्रिम तालाब में प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला चल रहा था। इस बीच चार प्रतिमाएं विसर्जन के लिए लाई गईं। विसर्जन के दौरान जैसे ही प्रतिमाओं को तालाब में गिराया जा रहा था, वैसे ही पोखरे में मौजूद लोग प्रतिमाओं को खींच ले रहे थे और प्रतिमाओंं से साड़ी, गहने, नोटों की माला, लकड़ी सहित अन्य सामान निकाल ले रहे थे।