फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#LadengeCoronaSe: फोन व व्हाट्सएप पर करें शिकायत, पुलिस करेगी कार्रवाई

Thu, 22 Apr 2021 01:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

पीएनटी नंबर पर दस से दो बजे तक करें काल, बताएं समस्या, व्हाट्सअप नंबर मैसेज के साथ ऑडियो/वीडियो के माध्यम से बता सकेंगे समस्या
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एसएसपी ने एसपी की ड्यूटी लगाकर ऑनलाइन फरियाद सुनने की व्यवस्था कर दी है। फरियादी घर से ही फोन या वीडियो कॉल करके अपनी समस्या बता सकते हैं, जिसका त्वरित निस्तारण किया जाएगा। गुरुवार से इसकी शुरुआत हो गई है।

विज्ञापन


सुबह दस बजे से दो बजे तक एसपी क्राइम और सीओ ऑफिस के टेलीफोन नंबर पर उपस्थित होकर पीड़ितों की समस्या सुन रहे हैं। व्हाट्सएप पर मैसेज के अलावा ऑडियो और वीडियो के जरिये भी पीड़ित अपनी समस्या इन अधिकारियों तक पहुंचा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर लोगों को घरों में सुरक्षित रखने के साथ ही पुलिस अफसरों ने खुद की सुरक्षा के लिए पीएनटी और व्हाट्सएप नंबर जारी करते हुए, इसी को प्राथमिकता दिया है। एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु का कहना है कि अपनी समस्या लेकर पीड़ित जनपद मुख्यालय आएगा, इससे वह रास्ते में संक्रमण का शिकार हो सकता है।
विज्ञापन


ऐसे में उसे मुख्यालय में आने की जरूरत नहीं है। घर से ही वह अपनी समस्या बता सकेगा। संबंधित थाने की पुलिस को उसकी समस्या से अवगत कराया जाएगा । वहां से पुलिस मौका-मुआयना करने के साथ समाधान करेगी। इसके अलावा इमरजेंसी कॉल के लिए 112 नंबर पर लोग पूर्ववत फोन कर सकेंगे।

 

विज्ञापन

इस नंबर पर करें शिकायत

दूरभाष नंबर -0551-2200858 तथा व्हाट्सअप नंबर (7839865731) पर ऑडियो/वीडियो काल के माध्यम से जनसमस्याओं को सुनने एवं  निस्तारण के लिए पुलिस अधीक्षक अपराध, गोरखपुर एवं पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय को नामित किया गया है। पुलिस कार्यालय में वे सुबह 10 बजे से दो बजे तक उपस्थित रहकर जनपद के आम लोगों की समस्याओं को उपर्युक्त नंबर पर सुनेंगे तथा निस्तारण कराएंगे।

इन नंबरों का भी कर सकते हैं इस्तेमाल
सीओ गोरखनाथ/क्राइम : 9454401413
सीओ कोतवाली : 9454401411
सीओ कैंट : 9415182439
सीओ कैंपियरगंज : 9454401417
सीओ चौरीचौरा : 9454401416
सीओ बांसगांव: 9454401414
सीओ गोला : 9454405210
सीओ खजनी : 8287627686
थानाध्यक्ष बांसगांव : 9454403502
थानाध्यक्ष गगहा : 9454403509
थानाध्यक्ष बेलीपार : 9454403503
थानाध्यक्ष गोला : 9454403510
थानाध्यक्ष बड़हलगंज : 9919585888
थानाध्यक्ष उरुवा बाजार : 9454403526
थानाध्यक्ष बेलघाट : 9454403504
थानाध्यक्ष खजनी : 9454403515
थानाध्यक्ष सिकरीगंज : 9454403524
थानाध्यक्ष हरपुर बुदहट : 6386137858
थानाध्यक्ष चिलुआताल : 9415091919
थानाध्यक्ष गुलरिया:9454403512
थानाध्यक्ष रामगढ़ताल : 9454403529
महिला थानेदार : 9454403518
थानाध्यक्ष कैंट : 9454403506
थानाध्यक्ष खोराबार : 9454403516
थानाध्यक्ष झगहा : 9454403514
थानाध्यक्ष पिपराइच : 9454403519
थानाध्यक्ष चौरीचौरा : 9454403507
थानाध्यक्ष गीडा : 9454402442
थानाध्यक्ष सहजनवां : 9454403522
थानाध्यक्ष पीपीगंज : 9415528075
थानाध्यक्ष कैंपियरगंज:8081700749
थानाध्यक्ष कोतवाली : 9454403517
थानाध्यक्ष राजघाट : 9454403521
थानाध्यक्ष तिवारीपुर : 9454403525
थानाध्यक्ष गोरखनाथ : 9454403511
थानाध्यक्ष शाहपुर : 9454403523
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें