फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरा सी लापरवाही परिवार और समाज पर पड़ रही है भारी, तस्वीरों में देखें ऐसे उड़ रही दो गज दूरी की धज्जियां

Wed, 22 Jul 2020 08:53 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 7
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। स्वास्थ्य महकमे में चिंता की लकीरें दिखाई दे रही हैं। वहीं बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कोरोना वार्ड में वेंटिलेटर फुल होने के वजह से मरीजों की भर्ती पर नो एंट्री का बोर्ड लग गया है। इसके बावजूद शहर के ज्यादातर लोग बेवजह घर से बाहर निकल रहे हैं। साप्ताहिक लॉकडाउन हर शनिवार और रविवार को लगाया गया है लेकिन लॉकडाउन खुलते ही बाजारों और सड़कों पर भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन

2 of 7
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या की वजह से शहर के कोतवाली, तिवारीपुर और राजघाट थाना क्षेत्रों में 11 जुलाई से लगा और लॉकडाउन सोमवार की सुबह पांच बजे खत्म हो गया। इसी के साथ जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया इन इलाकों के बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। साहबगंज, खूनीपुर, रेती, घंटाघर, माया बाजार, अलीनगर और बक्शीपुर की तमाम दुकानों पर एक-दूसरे से सटकर खड़े लोगों को देखकर लगा ही नहीं कि किसी को संक्रमण का कोई भय है।
विज्ञापन

3 of 7
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।
सोशल डिस्टेंसिंग (दो गज की दूरी) तो दूर लोगों ने मास्क तक लगाना जरूरी नहीं समझा। ग्राहक के साथ ही दुकानदार भी लाभ के चक्कर में दुकान के सामने से खरीदारों को नहीं हटा रहे, जबकि पांच से ज्यादा लोगों के एक साथ खड़े होने पर दुकानदार पर कार्रवाई का स्पष्ट आदेश है। प्रशासन और पुलिस की तरफ से चलाए जा रहे अभियान में रोजाना ऐसे दुकानदारों पर कार्रवाई भी की जा रही है।

4 of 7
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।
नौ दिन बाद सोमवार को तीन थाना क्षेत्रों से पाबंदी हटने के बाद शहर की सड़कों पर ज्यादा भीड़ दिखी। पैडलेगंज से लेकर छात्र संघ चौराहा, मोहद्दीपुर, कचहरी चौराहा, आंबेडकर चौक और असुरन समेत कई इलाकों में दोपहर में सोमवारी जाम सा नजारा फिर दिखा।
विज्ञापन

5 of 7
gorakhpur lockdown - फोटो : अमर उजाला।
गोरखनाथ, शाहपुर थाना क्षेत्र में आज से लॉकडाउन
तीन थाना क्षेत्रों के बाद गोरखनाथ और शाहपुर थाना क्षेत्र में भी हॉटस्पॉट की संख्या बढ़ने पर जिला प्रशासन ने आज से लेकर 27 जुलाई की सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन लगाने का निर्णय किया है। इस दौरान इन दोनों थाना क्षेत्रों में पड़ने वाले सभी बैंक, शासकीय कार्यालय खुले रहेंगे। सरकारी कर्मचारी आईडी दिखाकर दफ्तर आ-जा सकेंगे। वहीं बैंक में जरूरी काम होने पर संबंधित दस्तावेज दिखाकर ग्राहकों को भी जाने की छूट दी जाएगी। इन क्षेत्रों में दूध और दवा की दुकानें छोड़ बाकी सभी तरह की दुकान-प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। ठेलों से सब्जियां और फल, संबंधित मोहल्लों में भेजे जाएंगे। उधर, लॉकडाउन शुरू होने के एक दिन पहले सोमवार को इन दोनों थाना क्षेत्रों के लोग जरूरी सामान खरीदने में जुटे रहे। इनकी वजह से भी शहर के कई इलाकों और बाजारों में भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

6 of 7
gorakhpur lockdown - फोटो : अमर उजाला।
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने और मास्क चेक करने के लिए कई टीमें गठित की गईं हैं। लगातार कार्रवाई की जा रही है। आमजन और दुकानदारों से अपील है कि वे रोस्टर के साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि कहीं पर भीड़ न लगने पाए। जरा सी लापरवाही न केवल उन्हें बल्कि उनके परिवार और समाज को मुश्किल में डाल सकती है। कोरोना का प्रसार तेजी से हो रहा है ऐसे में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
gorakhpur lockdown - फोटो : अमर उजाला।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने 11 प्रतिष्ठानों में जांची सोशल डिस्टेंसिंग
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को देर शाम तक अभियान चलाकर दुकानों, रेस्त्रां और प्रतिष्ठानों में सोशल डिस्टेंसिंग की जांच की। विभाग के अभिहीत अधिकारी कुमार गुंजन के नेतृत्व में टीम ने जेल बाईपास रोड, पादरी बाजार, जंगल तिनकोनिया नंबर एक क्षेत्रों में 11 दुकानों-प्रतिष्ठानों व रेस्त्रां की जांच की। हालांकि इस दौरान सभी जगहों पर पहले से इसका पालन होता मिला। अभिहित अधिकारी ने बताया कि जांच में सब कुछ ठीक मिला। चेकिंग के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय, इंद्रेश प्रसाद, कृष्ण चंद, प्रतिमा त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें