कुशीनगर में बाढ़।
- फोटो : अमर उजाला।
इस स्पर का करीब 40 मीटर हिस्सा मंगलवार को कट गया। शेष बचे 10 मीटर पर भी कटान हो रहा है। अगर कटान नहीं रुका तो रिंग बांध बचाना मुश्किल होगा। इसके अलावा लक्ष्मीपुर के पास स्पर पर भी बैकरोलिंग के चलते कटान का खतरा बढ़ गया है। तटबंध के किनारे बसे गांव बरवापट्टी, गोबरहा, खैरटिया, बिचपटवा, अमवा, परोरही, लक्ष्मीपुर आदि टोले के ग्रामीण सहमे हुए हैं एसडीओ दयाशंकर पांडेय का कहना है कि स्पर कटा नहीं है, कुछ हिस्सा दबा है। बोरियां लगाकर बचाव किया जा रहा है।