फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पर वार: प्रिकॉशन डोज लगवाने नहीं आ रहे लोग, आज चलेगा विशेष अभियान

Sun, 07 Aug 2022 07:40 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे ने बताया कि अपर मुख्य सचिव स्तर से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रिकॉशन डोज के लिए मेगा कैंप जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी और चिह्नित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर रविवार को लगेंगे।
विज्ञापन
गोरखपुर में टीकाकरण। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में कोराना का प्रिकॉशन डोज लगवाने के लिए लोग कम संख्या में बूथों पर पहुंच रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रिकॉशन डोज लगाई जाएगी। वहीं, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करने को कहा गया है।

विज्ञापन


गोरखपुर जिले में 30 सितंबर तक करीब 28.64 लाख लोगों को प्रिकॉशन डोज लगानी है। एक अगस्त तक 1.44 लाख लोगों को एहतियाती खुराक दी जा चुकी है। सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे ने बताया कि अपर मुख्य सचिव स्तर से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रिकॉशन डोज के लिए मेगा कैंप जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी और चिह्नित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर रविवार को लगेंगे।

इसका उद्घाटन जनप्रतिनिधियों से कराया जाएगा। आयोजन में इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर, निगरानी समितियों, अग्रिम पंक्ति कार्यकर्ताओं, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा व्यक्तिगत फॉलोअप करते हुए पात्र लोगों को प्रेरित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें