फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा की दुकान पर सुबह तीन बजे से लग रही है लाइन, ऐसे मिल रहा है लोगों को राशन

Sat, 02 May 2020 10:36 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
राशन लेते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

लोगों को निशुल्क राशन देने की व्यवस्था कोरोना वायरस की महामारी के चलते की गई है। मई महीने का राशन 1 मई से वितरित होने के लिए शासन का निर्देश है, इसके लिए कोटेदार ने बाकायदा अपनी दुकान के सामने चूने से गोला बनाएंगे और उसमें लोगों को सोशल डिस्टेंस के बारे में बताकर जागरूक करेंगे।

विज्ञापन


निर्देश में बताया गया कि बारी-बारी से लोग पहले अपना अंगूठा लगाएंगे फिर उसके बाद राशन का वितरण किया जाएगा। गगहा ब्लाक के ग्राम सभा दुआओं में अंगूठा लगाने के लिए ग्रामीण तड़के सुबह ही पहुंचने लगे।

यहां लोग गोले में अपना चप्पल-जूता रखकर अपनी उपस्थिति दर्ज करा हैं। वहीं कोटेदार दुकान के बाहर पहले लोगों को साबुन से हाथ धुलवाया उसके बाद ही मशीन में अंगूठा का निशान लगवाया।
विज्ञापन


वहीं शासन के निर्देश है को दुकान के बाहर चस्पा किया गया है कि किन-किन लोगों को मुफ्त में राशन मिलेगा और किन लोगों को पैसा देना पड़ेगा। सुबह से ही लाइन में लगे सैकड़ों लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, राशन मिलने के बाद इनके चेहरे खिल उठे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें