फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब तस्करी गैंग के सरगना समेत दो आरोपी भेजे गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के कारोबार में संलिप्त सरगना समेत दो लोगों के खिलाफ गैगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों को बस्ती जेल भेज दिया। कोतवाल गौरव सिंह ने बताया कि नौ जून 2019 को राष्ट्रीय राजमार्ग पर मनियरा के पास से ट्रक में 290 पेटी अवैध शराब के साथ शातिर अपराधी विनोद पुत्र ओम प्रकाश जाट निवासी गंगौली थाना पिल्लूखेरा जनपद जींद हरियाणा और विजय चौहान पुत्र जय भगवान निवासी निडाना थाना लाखन माजरा रोहतक हरियाणा पकड़े गए थे। दोनों आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया था। दोनों आरोपी जेल से छूट कर औद्योगिक क्षेत्र में क्वारंटीन किए गए थे। क्षेत्र में भ्रमण के दौरान जानकारी हुई कि शातिर अपराधी विनोद का एक संगठित गिरोह है। गिरोह का सरगना विनोद और उसके गैंग का सक्रिय सदस्य विजय चौहान है। गैंग लीडर अपने गैंग के सदस्यों के साथ आर्थिक,भौतिक लाभ के लिए अपराधों का करने का अभ्यस्त अपराधी है। इसके गैंग के सदस्यों ने कोतवाली क्षेत्र में कई अपराध किया है। इनके समाज विरोधी क्रिया कलापों पर रोक लगाने के लिए गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई। दोनों आरोपियों को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें