फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनर सावधान हो जाएं: जालसाज फोन कर मांग रहे बैंक खाता या पीपीओ नंबर, सतर्क रहने की दी गई हिदायत

Fri, 28 May 2021 02:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

कुछ पेंशनरों ने विभाग में दर्ज कराई शिकायत, सीटीओ ने सभी को सतर्क रहने की दी सलाह
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : PIXABAY
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिला कोषागार कार्यालय से पेंशन प्राप्त करने वाले सेवानिवृत्त राज्य कर्मचारियों को सतर्क रहने की जरूरत है। यदि कोई भी फोन कर बैंक खाता नंबर या पीपीओ नंबर मांगे तो उसे न दें। साइबर ठगी में इस जानकारी का इस्तेमाल किए जाने की आशंका है।

विज्ञापन


हालांकि अभी तक ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है मगर कुछ पेंशनरों ने विभाग में जानकारी दी है कि उन्हें फोन कर उनका बैंक खाता नंबर और पीपीओ नंबर मांगा जा रहा था। फोन करने वाले खुद को कोषागार कार्यालय का कर्मचारी या अधिकारी बता रहे हैं। उन्होंने जब विभाग आकर इसकी पड़ताल की तो पता चला कि विभाग ने ऐसी किसी जानकारी के लिए फोन नहीं किया था।

मुख्य कोषाधिकारी जनार्दन पांडेय ने बताया कि ऐसी कुछ शिकायतें मिली हैं। विभाग की तरफ से किसी भी पेंशनर से ऐसी कोई सूचना नहीं मांगी जाती है। ऐसे में पेंशनर किसी को भी अपने बैंक एकाउंट या पीपीओ नंबर से जुड़ी कोई सूचना न दें।
विज्ञापन


सहायक कोषाधिकारी अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ पेंशनरों ने विभाग आकर शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी पेंशनर के खाते से रकम निकलने की शिकायत नहीं मिली है मगर जागरूक किया जा रहा है कि वे किसी को भी अपने बैंक खाते या पीपीओ नंबर न बताएं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें