संतकबीरनगर। मेंहदावल थाना पर रविवार को सीओ मेंहदावल सर्वदवन सिंह व नायब तहसीलदार तथा एसओ मेंहदावल सतीश कुमार सिंह की उपस्थिति में पीस कमेटी की बैठक हुई। गणेश चतुर्दशी के दौरान मूर्ति स्थापित करने वाले संयोजक मंडल के साथ मूर्ति स्थापित स्थल, विसर्जन मार्ग व विसर्जन स्थल के संदर्भ में चर्चा हुई।
सुरक्षा व कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए सभी को जानकारी दी गई। मीटिंग में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों से अधिकारियों ने अपील की कि सभी लोग एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखें। सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों व किसी भी प्रकार की आपराधिक अवांछित गतिविधियां दिखाई देने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। संवाद