संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर में रविवार को सीओ यातायात अभयनाथ मिश्रा के अगुवाई में टीएसआई परमहंस की टीम ने आम जनमानस को यातायात जागरूकता के नियमों के बारे में जागरूक किया। इसके साथ ही विशेष अभियान चलाकर शहर के विभिन्न स्थानों से अतिक्रमण हटवाया। पुलिस ने वाहन चलाते समय तीन सवारी न बैठने, बिना नंबर प्लेट लगा वाहन न चलाने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, वाहन को ओवरस्पीड से न चलाने के साथ लोगों से अपील किया कि वह अपने परिवार वालों एवं रिश्तेदारों तथा आसपास के लोगों को वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। संवाद