फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विशेषज्ञ चिकित्सकों के पास अब सीधे नहीं जा सकेंगे रोगी

विज्ञापन
विज्ञापन
-एमडी से लेना होगा परामर्श, एम्स प्रबंधन ने मरीजों को चिकित्सकीय परीक्षण और सलाह के लिए लिया फैसला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। एम्स में चिकित्सकीय सुविधाओं में बदलाव किया गया है। ये बदलाव मरीजों की सहूलियत के लिए है, लेकिन इससे मरीजों को थोड़ी परेशानी भी उठानी पड़ रही है। मरीज पहले संबंधित विशेषज्ञ डॉक्टर को दिखाकर फिर विशेषज्ञ चिकित्सक के पास रेफर किए जाने पर वहां सलाह ले सकेंगे।
एम्स में गैस्ट्रो सर्जन, गैस्ट्रोएटेरोलाजिस्ट, न्यूरो सर्जन, न्यूरोलाजिस्ट, कार्डियो थोरेसिक सर्जन, कार्डियोलाजिस्ट और पेन मेडिसिन की ओपीडी चलती है। अभी तक ये व्यवस्था थी कि इनमें परामर्श लेने वालों को पर्चा काउंटर से ओपीडी स्लिप लेनी होती थी। इसके बाद काउंटर पर संबंधित ओपीडी में जाकर रजिस्टर पर नाम दर्ज कराते थे। इसी पर लिखे नंबर के क्रमांक के आधार पर मरीजों को चिकित्सक परामर्श के लिए बुलवाते थे, और परामर्श देकर भेजते थे।
विज्ञापन

इसी प्रक्रिया के तहत मरीजों को देखने की संख्या प्रतिदिन दो से ढाई सौ के आसपास पहुंच जाती थी। इस वजह से अक्सर डॉक्टरों पर मरीजों का भार रहता था। देर शाम तक मरीजों को देखने की नौबत आ जाती थी। इसमें सबसे ज्यादा दिक्कत उन रोगियों को होती थी, जिन्हें एम्स के विशेषज्ञ डाॅक्टर से ही उपचार की जरूरत होती थी। ऐसे रोगियों को या तो निराश लौटना पड़ता था, या घंटों इंतजार करना पड़ता था।
इसी को देखते हुए एम्स प्रबंधन ने इस व्यवस्था में बदलाव किया है। इसके तहत एम्स के विशेषज्ञ (सुपरस्पेशियलिस्ट) डॉक्टरों के पास अब रोगी सीधे नहीं जा सकेंगे। यानी ओपीडी काउंटर पर इन डाॅक्टरों को दिखाने के लिए सीधे पर्चा नहीं बनेगा। रोग के अनुसार रोगी को पहले संबंधित विभाग के डॉक्टर को दिखाना होगा।
विज्ञापन

कार्यकारी निदेशक ने बताया कि मरीजों के बेहतर चिकित्सकीय परीक्षण के लिए इस व्यवस्था को शुरू किया गया है। ऐसे में सिर्फ जरूरत वाले मरीज ही कम समय में ही अपने विशेषज्ञ डाॅक्टर के पास पहुंच सकेंगे और परमर्श ले सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें