फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विदेश से पटीदार बार-बार धमका रहा, नहीं सुन रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गगहा थाना क्षेत्र के परिहस्ती गांव निवासी राजनाथ यादव ने जमीन के विवाद में पटीदार पर विदेश से बार-बार धमकी देने का आरोप लगाया है। एडीजी जोन को शिकायती पत्र देकर आरोपी पटीदार का पासपोर्ट भी फर्जी तरीके से बनवाने का आरोप लगाया। उन्होंने मामले में गगहा पुलिस पर मामले में लीपापोती करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन


राजनाथ यादव ने बताया कि शिकायत के बाद भी गगहा पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। वह रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर में रहते हैं। बार-बार गांव नहीं जा पाते हैं। इसकी वजह से पटीदार उनकी जमीन कब्जा कर रहे हैं। पुलिस में शिकायत करने पर धमकाते हैं। आरोप लगाया कि पटीदार का एक लड़का विदेश (बैंकाक) रहता है। वह आए दिन फोन कर जान माल की धमकी देता है। इससे परिवार दहशत में जी रहा है। आरोप लगाया कि पटीदार का लड़का गुजरात से फर्जी पासपोर्ट बनवाकर विदेश गया है। वहां पुलिस इसकी जांच भी कर रही है। एडीजी मुथा अशोक जैन ने बताया कि मामला संज्ञान में है। सीओ बांसगांव को जांच कर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें