फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नेपाल से ब्याह कर आई महिलाओं के मतदाता बनने की खुली राह

विज्ञापन
जिला निर्वाचन कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
जिले में 20 हजार से अधिक महिलाएं एसआईआर में हो गई थीं सूची से बाहर, अब आधार कार्ड बनेगा अर्हता का आधार
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। नेपाल से ब्याह कर भारत आई 20 हजार से अधिक महिलाओं के वोटर बनने का रास्ता साफ हो गया है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में आधार कार्ड को जरूरी दस्तावेज में शामिल कर लिए जाने से इनका नाम मतदाता सूची में जुड़वाना आसान हो गया है। अब आधार कार्ड इनकी अर्हता का आधार बनेगा।
नेपाल सीमा से सटे जिले के बढ़नी, शोहरतगढ़, बर्डपुर, लोटन और कपिलवस्तु क्षेत्र के सीमावर्ती गांवों में बड़ी संख्या में नेपाली मूल की महिलाएं विवाह के बाद वर्षों से रह रही हैं। इनमें से अधिकतर महिलाएं विधानसभा और लोकसभा चुनावों में लंबे समय से मतदान करती आ रही थीं। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान वर्ष 2003 की मतदाता सूची में माता-पिता से संबंधित विवरण और जन्म एवं निवास प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं करा पाने के कारण इनके नाम सूची से बाहर हो गए थे।
विज्ञापन

अब आधार कार्ड को मान्य दस्तावेज में शामिल कर लिया गया है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में आधार और अन्य दस्तावेज के साथ ये महिलाएं फार्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकती हैं। जिनके पास आधार नहीं है, उन्हें पहले आधार कार्ड बनवाना होगा।
00

पहले कर चुकी थीं मतदान पर नहीं रहीं मतदाता
कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के अहिरौली गांव में ही नेपाली मूल की आठ से अधिक महिलाएं एसआईआर के दौरान मतदाता सूची से बाहर हो गई थीं जबकि उनके पास स्वयं और पति के आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज भी हैं। अब आधार कार्ड मान्य दस्तावेज में शामिल किए जाने से मतदाता सूची में इनका नाम दोबारा जुड़वाने का रास्ता साफ हो गया है। गांव की पूनम, कुसुम, अनीता और किरन ने बताया कि वे वर्षों से भारत में रह रही हैं। विधानसभा और लोकसभा सहित कई चुनावों में मतदान भी कर चुकी हैं लेकिन एसआईआर में उनके नाम सूची से कट गए थे।

-
फार्म-6 के साथ ये दस्तावेज होंगे जरूरी
- मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6 के साथ जन्मतिथि और निवास से संबंधित निर्धारित दस्तावेज देने होंगे।
- जन्मतिथि के प्रमाण के लिए : जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, हाईस्कूल की अंकतालिका या प्रमाणपत्र और पासपोर्ट में से उपलब्ध मान्य दस्तावेज।
- निवास के प्रमाण के लिए : आधार कार्ड, कम से कम एक वर्ष का पानी, बिजली या गैस कनेक्शन का बिल, बैंक पासबुक, किसान बही, खतौनी, पंजीकृत किरायानामा या बैनामा पत्र।
00
आधार कार्ड और नागरिकता जरूरी
नेपाल से हाल ही में शादी कर भारत आई महिलाओं के लिए मतदाता बनने की प्रक्रिया आसान नहीं होगी। आधार कार्ड बनवाने के लिए निर्धारित पहचान और जन्म संबंधी दस्तावेज की जरूरत होगी। इसके अलावा भारतीय नागरिकता के लिए निर्धारित कानूनी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। नागरिकता मिलने के बाद ही वे मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अर्ह होंगी। ऐसे में नई व्यवस्था का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिल सकेगा, जो निर्वाचन आयोग की निर्धारित शर्तें पूरी करती हैं।
विज्ञापन


00
कोट
आधार कार्ड को भी मान्य दस्तावेज में शामिल किया गया है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत पात्र नागरिक फार्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते हैं। इसके लिए निर्धारित अन्य जरूरी अभिलेख भी उपलब्ध कराने होंगे।
-संदीप कुमार श्रीवास्तव, एडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें