फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छात्रवृत्ति आवेदन की समयसारिणी जारी, नवीनीकरण अब 20 तक

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पूर्वदशम (कक्षा नौ और 10) तथा दशमोत्तर (कक्षा 11 और 12) छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए आवेदन और सत्यापन की समयसारिणी जारी कर दी गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह ने सभी शिक्षण संस्थानों को निर्धारित समयसीमा में प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जारी कार्यक्रम के अनुसार, नवीन छात्रों के ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन की अंतिम तिथि 17 नवंबर निर्धारित थी। अब छात्र 19 नवंबर को आवेदन का अंतिम प्रिंट निकालकर 19 से 22 नवंबर तक सभी जरूरी अभिलेखों के साथ हार्डकॉपी संबंधित शिक्षण संस्थान में जमा कर सकेंगे। संस्थानों को 23 नवंबर तक आवेदनों का ऑनलाइन सत्यापन कर अग्रसारित करना होगा। इसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक 24 नवंबर तक वास्तविक छात्रों का सत्यापन करेंगे।
वहीं, नवीनीकरण श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए आवेदन भरने और हार्डकॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर निर्धारित की गई है। शिक्षण संस्थानों को 23 नवंबर तक आवेदनों का सत्यापन और अग्रसारण करना होगा, जबकि जिला विद्यालय निरीक्षक 24 नवंबर तक छात्रों का सत्यापन करेंगे। इसके बाद एनआईसी स्तर पर डाटा की जांच और त्रुटियों के निराकरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने सभी शिक्षण संस्थानों को समयसारिणी का प्रचार-प्रसार करने और विद्यार्थियों को आवेदन के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए हैं, ताकि कोई भी पात्र छात्र छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के लाभ से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें