प्लेटफॉर्म दो से नौ तक लगे डिस्प्ले बोर्ड पुराने हैं, ऐसे में इसे जोड़ने में अभी दिक्कत आ रही है। इसके लिए सिग्नल एवं टेलीकॉम विभाग की मदद ली जा रही है। ताकि बिना बोर्ड को बदले काम हो जाए। गोरखपुर के अलावा गोंडा, सीतापुर, बहराइच, ऐशबाग आदि स्टेशनों पर यह सुविधा शुरू हो चुकी है।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि एनटीईएस से सभी प्लेटफॉर्म के कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड जोड़े जाएंगे। इससे कोच की सूचनाएं यात्रियों को सटीक मिलेगी। अभी मैनुअल दर्ज किया जाता है, इसमें गलती होने की गुंजाइश बनी रहती है।