बंगाल चुनाव में मतदान के लिए जा रहे यात्रियों की बस का रविवार दोपहर नौसड़ बस स्टैंड के निकट परिवहन विभाग ( आरटीओ) के अधिकारियों की ओर से चालान होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बस लगभग पांच घंटे से खड़ी रही, जिससे यात्री बेहाल नजर आए। इस दौरान यात्रियों ने चालान की हुई बस से ही बंगाल जाने की जिद पर हंगामा करने लगे, कई यात्रियों ने समय पर गंतव्य तक न पहुंच पाने की चिंता जताई।