फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एयरपोर्ट पर यात्रियों का तिलक लगाकर स्वागत, भेंट किए गए पौधे

विज्ञापन
एयरपोर्ट पर यात्रियों का स्वागत।
विज्ञापन
गोरखपुर। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) की ओर से सोमवार को गोरखपुर हवाई अड्डे पर यात्री सुविधा दिवस मनाया गया। इस दौरान यात्रियों का पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर स्वागत किया गया और उन्हें पौधे भेंट किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, राष्ट्रगीत और पौधरोपण के साथ हुआ। एयरपोर्ट प्रशासन ने पौधे वितरित कर हरित जीवनशैली अपनाने और पौधारोपण को बढ़ावा देने का संदेश दिया। यात्रा कर रहे बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के माध्यम से उनमें रचनात्मकता के साथ पर्यावरण और विमानन क्षेत्र के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर एयरपोर्ट पर कार्यरत हाउसकीपिंग और अन्य प्रचालन सेवाओं से जुड़ीं महिला कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यात्रियों के आकर्षण के लिए विशेष सेल्फी पॉइंट भी बनाए गए। साथ ही यात्रियों से संवाद कर उनके सुझाव और अपेक्षाएं जानी गईं।
विज्ञापन

निदेशक विमानपत्तन संजय कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में भारतीय नागर विमानन क्षेत्र और गोरखपुर हवाई अड्डे की विकास यात्रा पर भी प्रकाश डाला गया। बताया गया कि वर्ष 2014 तक यहां सप्ताह में केवल तीन दिन एक विमान का संचालन होता था, जबकि वर्तमान में प्रतिदिन करीब 24 उड़ानें संचालित हो रही हैं। राज्य सरकार की ओर से नए हवाई अड्डे के निर्माण के लिए 42.12 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई जा चुकी है। जल्द ही गोरखपुर एक अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नए टर्मिनल एवं विस्तारित हवाई अड्डा अवसंरचना के साथ यात्रियों के स्वागत के लिए तैयार होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें