फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा पे चर्चा: पंजीकरण कराएं, मिलेगा पीएम से संवाद का मौका

Fri, 22 Dec 2023 01:50 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस इंटरेक्टिव कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के सातवें संस्करण का आयोजन जनवरी-फरवरी में नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में किया जाएगा। कार्यक्रम में कक्षा छह से 12 तक के छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक और शिक्षक भाग लेंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी की परीक्षा पे चर्चा। (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए सुनहरा अवसर है। इसके लिए छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। ऑनलाइन बहुविकल्पीय प्रश्न प्रतियोगिता कराई जाएगी, जिसमें पास होने पर परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। डीआईओएस ने सभी प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर बच्चों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस इंटरेक्टिव कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के सातवें संस्करण का आयोजन जनवरी-फरवरी में नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में किया जाएगा। कार्यक्रम में कक्षा छह से 12 तक के छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक और शिक्षक भाग लेंगे। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को पंजीकृत करने और चयन करने के लिए 12 दिसंबर से 12 जनवरी तक इनोवेट इंडिया डाॅट माईजीओवी डाॅट इन डैश पीपीसी-2024 पर ऑनलाइन बहुविकल्पीय प्रश्न प्रतियोगिता कराई जाएगी।

डीआईओएस डाॅ. अमरकांत सिंह के अनुसार सभी प्रधानाचार्यों को पत्र जारी किया गया है। इस कार्यक्रम में प्रतियोगिता उत्तीर्ण करने के बाद परीक्षा पे चर्चा में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। जिले में 507 स्कूलों के एक लाख छह हजार 347 छात्र-छात्राओं, 2132 शिक्षक तथा 732 शिक्षकों का पंजीकरण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें