जनसुनवाई में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने पांडेयहाता चौकी प्रभारी राम सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। उनकी जगह पर पुलिस लाइंन से ब्रह्म कुमार उपाध्याय को चौकी इंचार्ज बनाया गया है। इसके अलावा दस और पुलिस वालों के कार्यक्षेत्र को एसएसपी ने बदल दिया है।
एसएसपी दफ्तर से मिली जानकारी के मुताबिक, वीरेंद्र बहादुर सिंह को पीआरओ सेल से चौकी प्रभारी भटहट बनाया गया है। यहां रहे विनोद कुमार सिंह को कैंट थाने, प्रमोद कुमार को सिकरीगंज से चौकी प्रभारी मुंडेरा बाजार, भूपेंद्र तिवारी को गीडा थाने से लाइनहाजिर कर दिया गया।
अशोक कुमार को उरूवा बाजार थाना से खजनी, वीरेंद्र यादव को कैंट से खोराबार, सुरेंद्र राम को पीपीगंज से पुलिस लाइंस, विकास कुमार को गोरखनाथ से सूर्य विहार चौकी इंचार्ज, आशीष कुमार को चौकी प्रभारी सूर्य विहार से पीआरओ सेल भेजा गया है।