अच्छेलाल ने आरोप लगाया है कि बेलघाट विकासखंड के ग्रामसभा बरौली में सामान्य वर्ग की डाटा चोरी कर ली गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि बरौली में सामान्य वर्ग की संख्या 450 से ज्यादा है, लेकिन उनकी संख्या मात्र 114 दिखाई गई है। वहीं ओबीसी की संख्या बढ़ाकर 700 से ज्यादा कर दी गई है।
पिपरौली ब्लॉक के नेवास ग्राम पंचायत के आरक्षण के संबंध में आपत्ति करते हुए कमलेंद्र प्रताप सिंह ने आपत्ति की है कि पिछड़ा वर्ग घोषित किया गया है, जो चक्रानुसार सही नहीं है। गोला तहसील के कुरावल क्षेत्र पंचायत के संबंध में जारी आरक्षण के संबंध में आपत्ति करते हुए शिव कुमार श्रीवास्तव ने कहा है कि च्रकानुसार आरक्षण के संबंध में शासन के आदेश का उल्लंघन किया गया है।