फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव 2021: पहले दिन 650 से ज्यादा आपत्तियां, आज भी कर सकते हैं आपत्ति

Tue, 23 Mar 2021 11:02 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

  • रविवार को जारी हुई थी अनंतिम सूची
विज्ञापन
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के विभिन्न पदों के अनंतिम आरक्षण सूची के बाद आपत्तियों की बाढ़ आ गई। पहले ही दिन 650 लोगों ने आपत्तियां दाखिल की है। 23 मार्च तक आपत्तियां प्राप्त करने के बाद 24 व 25 मार्च को इसका निस्तारण किया जाएगा। 26 मार्च को अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।

विज्ञापन


पंचायत चुनाव में विभिन्न पदों के लिए अनंतिम आरक्षण सूची रविवार को जारी की गई थी। दो मार्च को जारी की गई अनंतिम आरक्षण सूची की तुलना में इस बार बड़ी संख्या में सीटों का आरक्षण बदल गया है, जिसके कारण सोमवार को आपत्ति दाखिल करने वालों की संख्या काफी ज्यादा रही। इस दौरान लोगों ने न केवल आपत्तियां दाखिल की बल्कि अधिकारियों से मिलकर आरक्षण बदलवाने की गुजारिश भी करते रहे।

पिछली बार पांच दिनों में जहां करीब 800 आपत्तियां प्राप्त हुई थीं, वहीं इस बार पहले ही दिन 650 से अधिक आपत्ति आ गई। इनमें से जिला मुख्यालय पर 400 आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। पंचायती राज विभाग की ओर से आपत्तियों के निस्तारण के लिए व्यवस्था बनायी गई है। जिला मुख्यालय एवं ब्लाकों पर आपत्तियां प्राप्त कर रिसीविंग दी जा रही है।
विज्ञापन


दरअसल ग्राम पंचायत प्रधान पदों का 60 फीसद से अधिक आरक्षण बदल गया है। एक बार मनमुताबिक सीट होने के बाद दावेदार मैदान में उतर गए थे लेकिन आधार वर्ष बदलकर प्रकाशित नई सूची में या तो वे दौड़ से बाहर हो गए हैं या उनके सामने चुनौती बड़ी हो गई है।

जिला पंचायत राज अधिकारी हिमांशु शेखर ठाकुर ने कहा कि पहले दिन बड़ी संख्या में आपत्तियां आयी हैं। मंगलवार को भी आपत्तियां दाखिल करने का समय दिया गया है। इसके बाद सभी आपत्तियों को संकलित कर 24 एवं 25 मार्च को निस्तारण किया जाएगा। निस्तारण की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी होगी।

 

विज्ञापन

सामान्य वर्ग की डाटा चोरी करने का आरोप

अच्छेलाल ने आरोप लगाया है कि बेलघाट विकासखंड के ग्रामसभा बरौली में सामान्य वर्ग की डाटा चोरी कर ली गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि बरौली में सामान्य वर्ग की संख्या 450 से ज्यादा है, लेकिन उनकी संख्या मात्र 114 दिखाई गई है। वहीं ओबीसी की संख्या बढ़ाकर 700 से ज्यादा कर दी गई है।

पिपरौली ब्लॉक के नेवास ग्राम पंचायत के आरक्षण के संबंध में आपत्ति करते हुए कमलेंद्र प्रताप सिंह ने आपत्ति की है कि पिछड़ा वर्ग घोषित किया गया है, जो चक्रानुसार सही नहीं है। गोला तहसील के कुरावल क्षेत्र पंचायत के संबंध में जारी आरक्षण के संबंध में आपत्ति करते हुए शिव कुमार श्रीवास्तव ने कहा है कि च्रकानुसार आरक्षण के संबंध में शासन के आदेश का उल्लंघन किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें