फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: एशियन जूनियर टेनिस में सोने से जीत का ‘शगुन’, आज होगा खिताबी भिड़ंत

Fri, 30 Sep 2022 10:48 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

युगल स्पर्धा के खिताबी मुकाबले में गोरखपुर की शगुन और देहरादून की जया कपूर की जोड़ी ने हरियाणा की रिद्धिमा सिंह और चंडीगढ़ की कीद्धत कौर की जोड़ी को 6-3 और 6-1 अंक से पराजित कर स्वर्ण पक्का किया। वहीं, एकल स्पर्धा के फाइनल में शगुन ने हरियाणा की रिद्धिमा सिंह को 5-7, 6-2, 6-1 अंक से पराजित किया।
विज्ञापन
टेनिस खिलाड़ी शगुन कुमारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में आयोजित अंतरराष्ट्रीय एशियन जूनियर टेनिस प्रतियोगिता में गोरखपुर की शगुन कुमारी ने स्वर्ण पदक हासिल कर जीत का शगुन किया है। बृहस्पतिवार को खेले युगल स्पर्धा के फाइनल मैच में शगुन और जया कपूर की जोड़ी ने जीत हासिल की है। इसके साथ ही उन्होंने एकल स्पर्धा के फाइनल में भी प्रवेश किया है। शुक्रवार को उनका मुकाबला अपनी ही जोड़ी देहरादून की जया कपूर से होगा।

विज्ञापन

युगल स्पर्धा के खिताबी मुकाबले में गोरखपुर की शगुन और देहरादून की जया कपूर की जोड़ी ने हरियाणा की रिद्धिमा सिंह और चंडीगढ़ की कीद्धत कौर की जोड़ी को 6-3 और 6-1 अंक से पराजित कर स्वर्ण पक्का किया। वहीं, एकल स्पर्धा के फाइनल में शगुन ने हरियाणा की रिद्धिमा सिंह को 5-7, 6-2, 6-1 अंक से पराजित किया।

मैच की शुरुआत के पहले सेट में ही रिद्धिमा ने कड़ी टक्कर देते पहले सेट को अपने नाम किया। वापसी करते हुए शगुन दूसरा और तीसरा सेट अपने नाम कर फाइनल में पहुंची। शगुन की उपलब्धि पर आरपीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर डायरेक्टर अजय शाही, प्रधानाचार्य आराधना शाही, पिता आनंद जीत लाल, मां सुमन और बड़े भाई शुभम जीत लाल आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे भी पढ़ें: विस्तारा, एयर एशिया एयरलाइंस को भी गोरखपुर एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें