सीबीएसई के जिला समन्वयक अजीत दीक्षित ने बताया कि जिले के जिन स्कूलों ने अपने छात्र-छात्राओं का पंजीकरण नहीं किया है, वह शुक्रवार की शाम तक हर हाल में पूर्ण कर लें। जिससे किसी भी विद्यार्थी को परीक्षा से वंचित न होना पड़े।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से कक्षा 9वीं और 11वीं में पंजीकरण की आखिरी समय सीमा 30 सितंबर निर्धारित की गई है। ऐसे में विद्यार्थी अगर, शुक्रवार को पंजीकरण कराने से चूके तो अगले वर्ष आयोजित होनी वाली परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो जाएंगे।
विज्ञापन
बोर्ड ने पंजीकरण की प्रक्रिया को एक जुलाई से प्रारंभ किया है। वर्ष 2022-23 बैच के लिए पंजीकरण सीबीएसई की वेबसाइट cbse.gov.in पर किया जा रहा है।