संतकबीरनगर। खरीफ की मुख्य फसल धान पककर तैयार हो गई है। किसान कटाई में जुटे हुए हैं लेकिन मंगलवार को सुबह करीब दो घंटे तक बारिश होने से खेतों में पानी जमा हो गया है।
सोमवार की शाम से ही मौसम का मिजाज अचानक बदल गया, मंगलवार को सुबह रुक-रुक कर बारिश हुई। अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। किसान शिवमूरत, दशरथ व अन्य ने बताया कि धान की कटाई में जुटे थे, बारिश होने से इसमें बाधा पड़ गई। वहीं बारिश की वजह से शहर के विभिन्न मोहल्ले की सड़कों पर कीचड़ फैल गया है। संवाद