फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छेड़खानी के विवाद में हुई मारपीट, 18 पर केस दर्जु

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरीचौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम शत्रुघनपुर में युवती से छेड़खानी और विरोध के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर नौ-नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक पक्ष ने आरोप लगाया कि गांव के तीन लोग उसकी बहन से आए दिन छेड़खानी करते हैं। विरोध करने पर 22 अक्तूबर की सुबह तीनों घर पर पहुंच गए और अशोभनीय हरकत करने लगे। शोर मचाने पर ग्रामीण इकट्ठा हुए तो आरोपी भाग निकले लेकिन कुछ देर बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडों और रॉड से संघर्ष हो गया।
इसमें उसकी मां और बहन घायल हुईं। वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि उसका बेटा छठ का बेदी बनाकर लौट रहा था तभी आरोपी पक्ष ने रोककर गाली-गलौज की। कुछ देर बाद भोला समेत कई लोग लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंचे और हमला कर दिया। थानाप्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों के नौ-नौ लोगों पर छेड़खानी, मारपीट, गाली-गलौज और धमकी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

ि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें