फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल से हाहाकार: गोरखपुर में सुबह से ही गाड़ी चलाने...खाने-पानी तक के लाले

Wed, 03 Jan 2024 10:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

हिट एंड रन कानून में संशोधन के विरोध में ट्रक चालकों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी है। इसके चलते पेट्रोल-डीजल का संकट बढ़ गया है। पेट्रोल पंप ड्राई होने की आशंका के चलते बड़ी संख्या में लोग पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने पहुंच गए।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप लगी लाइन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिट एंड रन (सड़क दुर्घटना कर भागने) पर नए कानून के विरोध में वाहन चालकों और संचालकों की हड़ताल से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हड़ताल के दूसरे दिन मंगलवार को ज्यादातर पेट्रोल पंपों पर स्टॉक खत्म हो गया। जहां पेट्रोल- डीजल था भी, वहां लंबी कतार लगने से लोगों को परेशानी हुई।

विज्ञापन


आवक बाधित हो जाने की वजह से सब्जी, खाने-पीने के सामान भी महंगे दाम पर बिकने लगे। हालात इस कदर बिगड़ गए कि सुबह से ही चाय के लिए दूध तो गाड़ी चलाने के लिए पेट्रोल के लिए मारामारी नजर आई। उधर, वाहन नहीं चलने से यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


खबर है कि नौसड़ चौराहे पर हड़ताल कर रहे चालकों ने एक ऑटो का शीशा तोड़ दिया। कई जगहों पर यात्रियों को ऑटो-ई रिक्शा से जबरन उतार दिया गया। उधर, हड़ताल से उद्यमियों का कारोबार भी प्रभावित हुआ है। करीब एक अरब का कारोबार प्रभावित होने का अनुमान है।

इसे भी पढ़ें: आम-खास सभी के आवास का सपना अब होगा साकार, नए वर्ष में जीडीए लांच करेगा नई योजना

हड़ताल के चलते मालवाहक गाड़ियां नहीं चली और सुबह से पैकेट के दूध-दही, ब्रेड की आपूर्ति कम होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। हरी सब्जियों के दाम भी बढ़ गए। पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल व डीजल भरवाने के लिए सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, शाम तक ज्यादातर पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल का स्टॉक खत्म हो गया और घंटों लाइन में लगने के बाद लोग निराश लौटे।

बसों के न चलने से दूर-दराज के यात्रियाें की भीड़ रेलवे स्टेशनों पर उमड़ पड़ी। लखनऊ-दिल्ली और वाराणसी-इलाहाबाद जाने वाली ट्रेनों से लोग किसी तरह रवाना हुआ। बहुत सारे लोगों ने बस स्टेशन पर इंतजार करने के बाद यात्रा निरस्त कर दी। वहीं, आसपास के लोग निजी साधन बुक कर गंतव्य को रवाना हुए।

इसे भी पढ़ें: थानों में दर्ज हुए केस तो कम हुई मुकदमों की अर्जी, 100 से अधिक गिरोहों को किया गया चिह्नित

सब्जी। - फोटो : संवाद
प्याज व मटर के दाम में उछाल, बाकी सब्जियां भी महंगी
हड़ताल का सीधा असर सब्जियों पर पड़ा है। ट्रक व छोटी गाड़ियों के महेवा थोक मंडी में नहीं आने से सब्जियों के भाव तेजी से बढ़ गए हैं। ज्यादातर हरी सब्जियों के दाम दोगुने हो गए हैं। प्याज और आलू के दाम में भी भारी उछाल आया है। हालांकि फलों के दाम स्थिर हैं।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को महेवा थोक मंडी में सब्जी और फल की एक भी गाड़ी नहीं आई। सब्जियां नहीं आने से दाम बढ़ गए। सोमवार को जो प्याज थोक मंडी में 22 से 25 और खुदरा में 32 से 35 रुपये किलो बिका था, वहीं मंगलवार को थोक में 30 से 35 रुपये किलो बिका। वहीं खुदरा बाजार में प्याज 50 रुपये किलो तक पहुंच गया।

इसे भी पढ़ें: ट्रक चालकों की हड़ताल से पेट्रोल-डीजल का संकट!... तेल के लिए पंपों पर लगी लंबी लाइन
 
विज्ञापन

आलू के दाम में भी पांच रुपये का इजाफा हुआ। यह थोक में 17 से 20 रुपये किलो और खुदरा में 40 से 45 रुपये किलो बिका। वहीं, खुदरा बाजार में जो मटर सोमवार तक 35 से 40 रुपये किलो तक मिल रहा था, मंगलवार को वह 60 से 70 रुपये किलो बिका। 30 रुपये किलो बिक रहा टमाटर 60 रुपये किलो बिका। 30 रुपये किलो बिकने वाला गोभी 50 रुपये किलो बिका।

थोक सब्जी व्यापारी हाजी रमजान मेकरानी ने बताया कि मंगलवार को मंडी में जो भी सब्जियां आई हैं, वह लोकल हैं। वह भी मांग की तुलना में 10 फीसदी ही हैं। बाहर से सब्जी की कोई गाड़ी नहीं आई। बताया कि अगर एक से दो दिन में हड़ताल खत्म नहीं हुई तो मुसीबतें और बढ़ेंगी।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. सुरेखा हटाई गईं, सीवीसी की रिपोर्ट पर की गई है कार्रवाई

मंगलवार को थोक व फुटकर में सब्जी का भाव
 
सब्जी थोक भाव फुटकर भाव
आलू नया 17-22 40-45
प्याज 32-25 45-50
भिंडी 35-40 70- 80
कटहल 50-60 80-100
गोभी 18-25 40-50
टमाटर 30-35 55-60
लौकी 20-25 40-50
बैंगन 25-30 40-50
पालक 15-20 40-50
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें