फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज के पचार चौराहा के समीप हुआ हादसा
विज्ञापन

कप्तानगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के पचार चौराहे के समीप मंगलवार की शाम बाइक सवार दो युवक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गए। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक चालक युवक ने हेलमेट नहीं पहना था।

महराजगंज जिले के भिटौली बाजार थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव के निवासी शिवम (25) बाइक चला रहा था। उसके साथ गांव का ही जय किशुन (28) पीछे बैठा हुआ था। मंगलवार की शाम लगभग 5:30 बजे दोनों युवक कप्तानगंज से झग्गा बाजार रोड से होकर अपनी बाइक से यात्रा कर रहे थे। वे किसी रिश्तेदार के घर जा रहे थे। पचार चौराहे के समीप पहुंचते ही उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक शिवम बाइक पर नियंत्रण नहीं रख पाया। अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद दोनों घायलों को एंबुलेंस की सहायता से कप्तानगंज सीएचसी लाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद शिवम को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल जय किशुन को प्राथमिक उपचार दिया गया। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जय किशुन की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि पेड़ से बाइक टकराने से एक युवक की मौत हुई है। दूसरा घायल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें