फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: रामजानकी मार्ग की बदलेगी सूरत, गोला से पटना घाट तक मरम्मत पर खर्च होंगे 15 करोड़

Wed, 24 Nov 2021 01:56 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

धन स्वीकृत होने के बाद सड़क का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। विभाग के जिम्मेदारों का कहना है कि कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़कों को बेहतर बनाने की कड़ी में एनएच ने गोला से पटना घाट तक रामजानकी मार्ग के मरम्मत की कवायद शुरू कर दी है। 33 किलोमीटर लंबे मार्ग पर 15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। एनएच की तरफ से कार्य शुरू करा दिया गया है। विभाग का दावा है कि इस साल के अंत तक कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


धार्मिक दृष्टि से रामजानकी मार्ग काफी महत्वपूर्ण है। यह मार्ग, अयोध्या से शुरू होकर बिहार में जनकपुर की सीमा तक जाता है। बरसात के दिनों में सड़क पूरी तरह से टूट गई थी। सत्ता हो या विपक्ष, हर नेता सड़क की दुर्दशा के लिए एनएच को जिम्मेदार ठहरा रहा था। धन स्वीकृत होने के बाद सड़क का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। विभाग के जिम्मेदारों का कहना है कि कार्य तेजी से चल रहा है। इसे पूरा करने का लक्ष्य 30 नवंबर रखा गया था, लेकिन तकनीकी कारणों से कुछ विलंब हो सकता है।

अधिशासी अभियंता एनएच केशव लाल ने बताया कि गोला से पटना घाट तक रामजानकी मार्ग की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। 33 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर 15 करोड़ रुपये खर्च होंगे। किसी कारण यदि विलंब नहीं हुआ तो इस साल के अंत तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें