फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को मैरिज हाल बनाने के मामले में जांच के आदेश, नहीं चलेगी संचालक की मनमानी

Sat, 11 Jun 2022 10:00 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र मिश्रा ने कहा कि अनुबंध की कार्रवाई टूरिज्म कार्पोरेशन से संपन्न होनी है। वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स गोरखपुर की धरोहर है। ऐसा कॉम्प्लेक्स पूरे यूपी में नहीं है। यहां पानी से जुड़े कई तरह के खेलों के साथ ही कई अन्य सुविधाएं भी विकसित की गई हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर वाटर स्पोर्टस कॉम्पलेक्स में बिना अनुमति के शादी की बुकिंग हो रही है। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल किनारे बने मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में संचालक समिति द्वारा शादियों का आयोजन कराने के मामले को कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के सचिव यूपी सिंह को पूरे मामले की विस्तृत जांच कर जल्द रिपोर्ट देने को कहा है। साथ ही क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र मिश्रा को निर्देश दिए हैं कि वे संचालक की मनमानी पर सख्ती से कार्रवाई करें।

उधर क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी ने अनुबंध समेत पूरे मामले को लेकर पर्यटन विभाग के एमडी को पत्र लिखा है। यही नहीं डीएम कृष्णा करुणेश का भी कहना है कि वे इस मामले में पूछताछ करेंगे। नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्ती की जाएगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के संचालन के लिए निषाद नौकायन विकास समिति को टेंडर जारी किया गया था। दिसंबर 2021 में वर्क आर्डर जारी किया गया, मगर अभी तक समिति ने पर्यटन विभाग से अनुबंध नहीं किया। बिना अनुबंध के ही समिति न केवल कॉम्प्लेक्स का संचालन कर रही है बल्कि शादियों की पार्टी के लिए बुकिंग भी कर रही है।

समिति अब तक तीन शादियों का आयोजन करा चुकी है। बुधवार (8 जून) की रात भी वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परिसर में भव्य शादी पार्टी का आयोजन हुआ था। निषाद नौकायन विकास समिति के सचिव ने इस पार्टी की वीडियो और फोटो बाकायदा सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की थी।

कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने कहा कि वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजना है। यह गोरखपुर की पहचान है। इसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनुबंध और कॉम्प्लेक्स में बुकिंग कर शादियों के आयोजन समेत पूरे मामले की जांच जीडीए उपाध्यक्ष को सौंपी गई है।

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र मिश्रा ने कहा कि अनुबंध की कार्रवाई टूरिज्म कार्पोरेशन से संपन्न होनी है। वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स गोरखपुर की धरोहर है। ऐसा कॉम्प्लेक्स पूरे यूपी में नहीं है। यहां पानी से जुड़े कई तरह के खेलों के साथ ही कई अन्य सुविधाएं भी विकसित की गई हैं। किसी भी दशा में यहां शादी या मांगलिक कार्यक्रम नहीं कराए जा सकते हैं। अनुबंध समेत पूरे मामले की जानकारी पत्र लिखकर कार्पोरेशन के एमडी को दी है। ऐसे आयोजन न हो इसलिए निरंतर निगरानी करने के साथ ही सख्ती भी की जाएगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें