पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता एसपी सिंह के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। उन पर बिना स्रोत बताए लखनऊ में 200 वर्गमीटर का प्लॉट खरीदने और अवैध निर्माण करवाने का आरोप है।
शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि गोरखपुर में तैनात मुख्य अभियंता एसपी सिंह ने 3 अगस्त 2015 को लखनऊ के विनीत खंड गोमतीनगर में 200 वर्गमीटर का प्लॉट खरीदने की जानकारी विभाग को दी थी। इसके अतिरिक्त उन्होंने 200 वर्गमीटर क्षेत्रफल का एक और भूखंड वहीं खरीदा, लेकिन इसकी सूचना नहीं दी।
वहीं, एसपी सिंह ने इसे साजिश बताया है। कहा, इतनी लंबी नौकरी में एक भी दाग नहीं है। अब प्रमोशन हो गया है। जल्द ही विभागाध्यक्ष बनना है। साजिशन बदनाम करने की कोशिश की जा रही है, ताकि विभागाध्यक्ष बनने से रोका जा सके।