फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीडीयू में एक विषय से कर सकेंगे स्नातक

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थी भी किसी एक अलग विषय से स्नातक कर सकेंगे। इसके अलावा तीसरे वर्ष में छोड़े गए विषय को भी एक वर्ष में पूरा कर सकेंगे।
विज्ञापन

डीडीयू प्रशासन के इस निर्णय से विद्यार्थियों को अपनी रुचि और कॅरिअर की आवश्यकता के अनुसार बहुविषयक अध्ययन का अवसर मिलेगा। प्रवेश समिति से इसे मंजूरी मिल गई है। संबंधित छात्र-छात्राएं कॉलेजों में भी प्रवेश ले सकते हैं। दरअसल, स्नातक के शुरुआती दो वर्ष में तीन विषय चुनने होते हैं। तीसरे वर्ष में एक विषय छोड़ना होता है। उसे छोड़े गए विषय को अब विद्यार्थी नियमित छात्र के रूप में पढ़ सकेंगे।
इसके अलावा स्नातक की पढ़ाई पूरी होने के बाद एक विषय से स्नातक की पढ़ाई करना चाहता है तो यह संभव है। छात्र नियमानुसार किसी एक विषय से नए सिरे से स्नातक की पढ़ाई पूरी कर सकता है।
विज्ञापन

प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि अतिरिक्त विषय की पढ़ाई करने से अभ्यर्थी की पूर्व में प्राप्त स्नातक उपाधि में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। यदि नियमित सीटें उपलब्ध नहीं होंगी तो विद्यार्थियों को सुपरन्यूमेरेरी सीट पर प्रवेश दिया जाएगा। साथ ही कक्षाओं में नियमित उपस्थिति और विश्वविद्यालय नियमों के अनुसार परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें