फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मेगा ब्लॉक में निरस्त चार जोड़ी ट्रेनों का संचालन शुरू होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रेल प्रशासन ने गोरखपुर जंक्शन पर चल रहे नाॅन इंटरलॉक कार्य के कारण निरस्त की गई चार जोड़ी डेमू का संचलन बहाल कर दिया है। ट्रेन नंबर 75118/75117 बढ़नी-गोरखपुर-बढ़नी डेमू 23 अप्रैल से बढ़नी से नकहा जंगल के बीच चलाई जाएगी। यह गाड़ी नकहा जंगल से गोरखपुर के बीच निरस्त रहेगी। ट्रेन नंबर 75107/75108 नकहा जंगल-गोंडा-नकहा जंगल डेमू गाड़ी का संचलन 23 अप्रैल से 06 मई तक बढ़नी से गोंडा के मध्य बहाल कर दिया गया है। यह गाड़ी नकहा जंगल से बढ़नी के बीच निरस्त रहेगी। ट्रेन नंबर 75109/75110 गोंडा-बहराइच-गाेंडा डेमू और ट्रेन नंबर 75113/75114 गोंडा-बहराइच-गोंडा डेमू का संचलन भी 23 अप्रैल से बहाल किया गया है।
विज्ञापन


हटिया से संबलपुर के बीच निरस्त रहेगी मौर्य एक्सप्रेस
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन की ओर से दक्षिण-पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के राउरकेला और बंडामुंडा स्टेशनों पर प्री-नान इंटरलॉक एवं नाॅन इंटरलॉक कार्य किए जाने के कारण 15027/15028 गोरखपुर-संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस का शाॅर्ट टर्मिनेशन/शाॅर्ट ओरिजिनेशन किया जाएगा। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर से सोमवार को गई गोरखपुर-संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस संबलपुर के स्थान पर हटिया में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी हटिया से संबलपुर के मध्य निरस्त रहेगी। वहीं, संबलपुर से 23 अप्रैल को चलने वाली 15027 संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस संबलपुर के स्थान पर हटिया से चलाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें